जिला प्रशासन की अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई — कांटी वेयरहाउस से 2,028 क्विंटल धान जब्त, ढाई लाख का जुर्माना; बाकल में 1,500 क्विंटल धान की निकासी पर रोक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिला प्रशासन की अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई — कांटी वेयरहाउस से 2,028 क्विंटल धान जब्त, ढाई लाख का जुर्माना; बाकल में 1,500 क्विंटल धान की निकासी पर रोक

कटनी खबर डिजिटल न्यूज़- जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाइयों का सिलसिला सतत् जारी*कांटी के मारूति वेयरहाउस से 5,070 बोरियों में मिली 2 हजार 28 क्विंटल अवैध धानमंडी अधिनियम के तहत लगा करीब ढाई लाख रुपए का जुर्मानाबाकल के समर्थ ट्रेडर्स में भंडारित 1,500 क्विंटल धान की निकासी पर रोककटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशों पर जिला प्रशासन दलालों, व्यापारियों और बिचौलियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रहा है। मजबूत सूचना तंत्र और सुदृढ़ निगरानी के आधार पर संयुक्त जांच दल द्वारा लगातार छापेमारी और निरीक्षण किए जा रहे हैं।इसी क्रम में विजयराघवगढ़ के ग्राम कांटी स्थित मारूति वेयरहाउस के खुले परिसर और समीप के छोटे गोदाम से 5,070 बोरियों में भंडारित 2,028 क्विंटल अवैध धान पाया गया। मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वेयरहाउस पर करीब 2 लाख 49 हजार 444 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।राजस्व, कृषि, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक कमल साहू आवश्यक अभिलेख—जैसे बी-1 खसरा, गिरदावरी, आधारकार्ड और सिकमी पट्टा—प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर केवल कृषकों के पंजीयन की फोटोकॉपी मिली।विवेचना में पाया गया कि खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही वेयरहाउस में धान भंडारित था तथा कृषि उपज की पहचान बनाए रखने से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया गया है। इससे धान का अवैध भंडारण सिद्ध हुआ।मंडी अधिनियम की धारा 19(4) के अनुसार वास्तविक वजन 2,028 क्विंटल पर 2,49,444 रुपए दान्डिक शुल्क के रूप में सात दिनों में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। राशि जमा न करने पर भू-राजस्व की तरह वसूली होगी।बाकल में धान निकासी पर रोकसंयुक्त जांच दल ने बाकल स्थित समर्थ ट्रेडर्स के गोदाम का निरीक्षण किया, जहाँ लगभग 1,500 क्विंटल धान भंडारित मिला। कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा व्यापारियों द्वारा क्रय कर भंडारित धान की निकासी पर 20 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। गोदाम संचालक शैलेन्द्र जैन को निकासी रोकने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला, मंडी निरीक्षक प्रशांत मौर्य एवं सुधीर त्रिपाठी शामिल रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस