कटनी में फिर सक्रिय रेत माफिया! बिना दस्तावेज रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त क्या पुलिस रोक पायेगी रेत तस्करी के करोवार को

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में फिर सक्रिय रेत माफिया! बिना दस्तावेज रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त क्या पुलिस रोक पायेगी रेत तस्करी के करोवार को

खबर डिजिटल कटनी-- जिले में रेत के अवैध परिवहन का मामला एक बार फिर सामने आया है। विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में रेत से भरी महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, वाहन चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे कितनी सख्ती की जाएगी।गश्त के दौरान पकड़ाया वाहनपुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को गश्त के दौरान ग्राम भैंसवाही में लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP 21 AB 0406 रेत से भरी ट्रॉली के साथ मिला। वाहन चालक संतोष आदिवासी (34), निवासी भैंसवाही, से रेत के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। वाहन का मालिक विनोद राय बताया गया है।अवैध परिवहन पर कार्रवाई, लेकिन निगरानी कितनी प्रभावी?रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। एक वाहन की जब्ती से कार्रवाई तो सामने आती है, लेकिन अवैध परिवहन पर स्थायी रोक लगाने के लिए निरंतर जांच और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कदम उठाना जरूरी है। अब देखना होगा कि पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त निगरानी से इस गतिविधि पर कितना अंकुश लग पाता है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाईपुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन को धारा 106 बीएनएसएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत जब्त किए जाने की जानकारी दी है।कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति एवं प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की भूमिका रही।अब निगाह आगे की कार्रवाई पर: क्या अवैध रेत परिवहन के मामलों में नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी, या ऐसे मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहेगा? यह आने समय बताएगा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

39 minutes ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह