जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ जबलपुर में सनातन धर्म और संतों के अपमान का मामला गरमा गया है, जहां हिंदू संगठनों और वकीलों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दामोदर यादव और उनके साथियों द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत अन्य संतों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे देश की धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंच रही है।
एडवोकेट विनय पांडे के नेतृत्व में एकत्रित हुए हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में संज्ञान लेने और विधर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जल्द से जल्द ऐसे तत्वों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो सनातन प्रेमियों और हिंदू संगठनों द्वारा राज्य स्तर पर एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।









