इंदौर में छिड़ेगा क्रिकेट का घमासान... भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला, रन मशीन बना पिच!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में छिड़ेगा क्रिकेट का घमासान... भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला, रन मशीन बना पिच!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की मेजबानी में होने वाले इस मैच के लिए स्टेडियम को तैयार कर लिया गया है। पिच पर अंतिम रोलिंग का काम जारी है, वहीं प्रसारण से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मुकाबले को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। स्टेडियम की सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।

10 अक्टूबर को इंदौर आएगी टीमें
दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दोपहर 2:40 बजे चार्टर विमान से इंदौर पहुंचेंगी। टीमें रांची में दूसरा मुकाबला खेलने के बाद यहां आएंगी। उनके साथ मैच अधिकारी और अंपायर भी पहुंचेंगे। इंदौर के नितिन मेनन इस मुकाबले में तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

काली मिट्टी की पिच पर बन सकता है बड़ा स्कोर
होलकर स्टेडियम की काली मिट्टी वाली पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने का अच्छा अवसर मिलने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य क्यूरेटर तापोश चटर्जी ने गुरुवार को पिच का निरीक्षण किया। मैदान और पिच की स्थिति देखने के बाद वह तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। इस मुकाबले के लिए पिच एमपीसीए के क्यूरेटर मनोहर जामले और उनकी टीम ने तैयार की है। मैदान को हरा-भरा और खेलने के अनुकूल बनाए रखने के लिए ग्राउंड्समैन लगातार मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल पिच पर अंतिम रोलिंग की जा रही है।

Bhopal News Today: भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण अग्निकांड, छोले-भटूरे की दुकान से उठी लपटों ने 6 दुकानों को लिया चपेट में

पहले भी बना बड़ा स्कोर
होलकर स्टेडियम में पहले भी बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसे में इस मैच में भी चौके-छक्कों की बरसात होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिच के मिजाज को देखते हुए 200 रन का आंकड़ा छूने वाला स्कोर बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि, वास्तविक स्कोर मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

ब्रॉडकास्टिंग टीम ने संभाला मोर्चा, आज कैमरों की टेस्टिंग
मैच के लाइव प्रसारण की तैयारियों के लिए ब्रॉडकास्टर की करीब 25 सदस्यीय टीम इंदौर पहुंच चुकी है। टीम ने गुरुवार से ही स्टेडियम में केबल और लाइन बिछाने सहित तकनीकी व्यवस्थाओं का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कैमरों और प्रसारण उपकरणों की टेस्टिंग की जाएगी, ताकि मैच के दौरान प्रसारण में किसी तरह की परेशानी न हो। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की सीटों की सफाई भी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही परिसर में डीप क्लीनिंग का काम किया जा रहा है। आयोजकों का ध्यान मैच से पहले सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और दुरुस्त करने पर है।

दोपहर 2 बजे से बदलेगी यातायात व्यवस्था
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। स्टेडियम के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शकों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पैदल पहुंचने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था के अनुसार, हुकुमचंद घंटाघर की ओर से आने वाले दर्शक पैदल मार्ग का उपयोग कर स्टेडियम पहुंच सकेंगे। पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए जंजीरवाला चौराहा प्रवेश मार्ग रहेगा। वहीं, लैंटर्न की तरफ से आने वाले दर्शक पैदल स्टेडियम की ओर जा सकेंगे। दर्शकों और आने-जाने वालों को इसका ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

27 हजार दर्शकों की क्षमता, मुकाबले का बेसब्री से इंतजार
करीब 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। इससे मुकाबले को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब क्रिकेट प्रेमियों को रविवार के मैच का इंतजार है। दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने के साथ ही शहर में टी-20 मुकाबले का माहौल और तेज होने की उम्मीद है। पिच की तैयारी, प्रसारण व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन सहित सभी प्रमुख व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

​Petrol Diesel Price Today: 9 अक्टूबर को पटना से दिल्ली तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर की नई रेट लिस्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस