Bhopal Railway: भारतीय रेलवे की MP को सौगात, अपग्रेड होंगे भोपाल के 8 स्टेशन

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Railway: भारतीय रेलवे की MP को सौगात, अपग्रेड होंगे भोपाल के 8 स्टेशन

Bhopal Railway: मध्य प्रदेश में रेल यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है। इटारसी-बीना रेलखंड पर स्थित 8 छोटे रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। दरअसल, बरसों पुराने बने इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म काफी नीचे हैं, जबकि रेलवे द्वारा वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे आधुनिक एलएचबी कोच के दरवाजे और सीढ़ियों की ऊंचाई इनसे लगभग दो फीट अधिक होती है। जिसके कारण यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी परेशानी हो रही थी और अक्सर हादसे भी सामने आ रहे थे।

26.78 करोड़ बजट, 18 महीने की समय-सीमा

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस सुधार के लिए रेलवे 26.78 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। इस पूरी परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे ने 18 महीने की समय-सीमा तय की है। प्लेटफॉर्म ऊंचे हो जाने के बाद ट्रेन के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच का गैप बेहद कम हो जाएगा, जिससे बच्चे, बुजुर्ग सामान लेकर चलने वाले यात्री भी बिना किसी डर या परेशानी के आसानी से ट्रेन में चढ़ और उतर सकेंगे।

इन स्टेशनों के बनेंगे प्लेटफॉर्म

मिसरोद: 3 प्लेटफॉर्म
सूखी सेवनिया: 2 प्लेटफॉर्म
दीवानगंज: 2 प्लेटफॉर्म
सलामतपुर: 2 प्लेटफॉर्म
सुमेर: 2 प्लेटफॉर्म
पबई: 2 प्लेटफॉर्म
ओबेदुल्लागंज: 1 प्लेटफॉर्म
गुलाबगंज: 1 प्लेटफॉर्म
कुल स्टेशन: 8
कुल प्लेटफॉर्म: 14

भोपाल स्टेशन पर लगेंगी 40 लिफ्ट और नए FOB

भोपाल रेलवे स्टेशन पर चल रही री-डेवलपमेंट योजना के तहत स्टेशन परिसर में कुल 40 नई लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में असमर्थ हैं। इसके साथ ही, नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। इससे एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना बेहद आसान हो जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान