इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार को की रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे और घायलों व पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी और उस पीड़ा से वे रातभर व्यथित रहे।मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक व घायलों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के निर्देश और निर्णय
- मृतक के परिजन को चार लाख रूपये की सहायता
- घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
- घायलों के इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी
- पुलिस उपायुक्त यातयात श्री अरविन्द तिवारी को हटाया गया
ड्यूटी पर तैनात सभी चार कांस्टेबल निलंबित
इंदौर दुर्घटना मामले में लापरवाही करने वाले 4 कांस्टेबल को मुख्यमंत्री ने निलंबित किया। निलंबित होने वाले में सुरेश सिंह ACP, प्रेम सिंह प्रभारी ASI (बिजासन प्रभारी), चन्द्रेश मरावी प्रभारी सूबेदार (सुपर कोरिडोर प्रभारी), दीपक यादव निरीक्षक (सुपर कोरिडोर से एरोड्रम प्रभारी शामिल है।
इनका होगा सम्मान
कान्सटेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी आटो रिक्शा चालक को अच्छा काम करने के लिये पुरस्कृत किया जायेगा
मुख्यमंत्री का संदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। पीड़ितों को न्याय और राहत मिलना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।









