इंदौर में मौत का ये हैं सबसे बड़ा कारण... वीडियो में हुआ खुलासा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में मौत का ये हैं सबसे बड़ा कारण... वीडियो में हुआ खुलासा

इंदौर/ खबर डिजिटल/ इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक दूषित पानी पीने से हुई मौत को लेकर सरकार द्वारा सही आकडा सामने नहीं आया है। लेकिन दूषित पानी से मौत के पीछ की वजह वायरल हो रहे वीडियो में प्रमाण साफ दिखाई दे रहा है। यह मौत एक दिन में नहीं बल्कि धीरे-धीरे मीठे जहर की तरह हो रहा है। और ये पानी कोई और नहीं बल्कि खुले आम टैंकरों से इंदौर के रहवासी इलाकों में घर-घऱ भेजा जा रहा... पानी के ट्रैंकर में ये साफ लिखा हुआ है कि ये पानी पीने योग्य नहीं... फिर भी उसी पानी को लोगों के घरों में भेज दिया जाता है। गर्मी के दिनों में स्थिति बहुत खराब हो जाती है। अब इंदौर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत हो गयी, 150 से अधिक लोग दूषित पानी पीने से संक्रमित है और प्रशासन सिर्फ मौन है...

इंदौर की जमीन खोखली, हर गली में मिल रहा दूषित पानी

इंदौर में स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पानी के लिए नगर निगम हर माह शुल्क लेता है। प्रापर्टी का टैक्स नगर निगम जमा करती है.. बदले हमें नगर निगम न स्वच्छ पानी देती है और नहीं स्वच्छ हवा। इंदौर की जमीन को पूरी तरह से खोखला कर दिया गया है। अब स्वच्छ पानी मिलना मुश्किल हो रहा। सरकारी लोग मिनरल वाटर मांगा लेते है लेकिन यहां के लोगों के लिए टैंकरों से दूषित पानी भेज दिया जाता है।

जिस ट्रैंकर में लिखा है ये पानी पीने योग्य नहीं, उसी को पीने के लिए पहुंचाया जा रहा..

इंदौर में दूषित पानी की खबरें खबर डिजिटल पर पहले भी प्रकाशित की गयी है। लेकिन इंदौर नगर निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया है। सीवेज का गंदा पानी, पीने वाली लाइनों में मिल रहा है और वहीं पानी लोगों के घरों में जा रहा है जिससे लोग पहले भी बिमार होते रहे हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ एक ही क्षेत्र का हुआ जहा एक साथ 14 लोगों की मौत हो गयी। मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता जीतू पटवारी लगातार इस पर मोहन सरकार पर हमला कर रहे हैं। सरकार से जवाब मांगा जा रही है कि दूषित पानी पिलाने और मरने वालों का जिम्मेदार कौन है लेकिन जवाब में घं... सुनाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में गंदा पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, 1400 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए, फिर भी स्मार्ट सिटी इंदौर का स्मार्ट प्रशासन लोगों को गंदा पानी पिला रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आपके प्रभार वाले इंदौर के नगर निगम का 8000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बजट है, फिर भी आम लोगों को गंदा पानी पीकर जान गंवानी पड़ रही है। आख़िर बेशर्मी का यह गहना आपकी सरकार से कब उतरेगा?

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने किया ट्वीट

https://twitter.com/jitupatwari/status/2006974904038723671?s=20

उमा भारती ने भी मोहन सरकार को घेरा

इंदौर में दूषित पानी को लेकर सियासत भी गरमा गयी है। अब हर कोई आरोप और प्रत्यारोप में लग गया है। लेकिन मौत की कौई जिम्मेदारी नहीं ले रहा। अब भाजपी की सीनियर नेता उमा भारती ने स्वयं ट्वीट कर कहा है कि इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। 2. जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? 3. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!

https://twitter.com/umasribharti/status/2006989512162029710?s=20

भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यह भी कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं। 2. प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। 3. जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा, पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा। 4. यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।

https://twitter.com/umasribharti/status/2006968797849424337?s=20

सरकार पर उमा भारती ने कर दी खिचाई

उमा भारती ने तीसरे ट्वीट मे कहा कि सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं। 2. मेरी 'X' पर प्रतिक्रिया के बाद मीडिया के पत्रकार भाई बहनों से नहीं मिल पाने के लिए क्षमा मांगती हूं, अभी 3 दिन पहले मेरी दाईं आंख की सर्जरी (ऑपरेशन) हुई है, मोबाइल, फोन पर बात करना, धूप, धूल सब पर रोक लगी है, अभी 7 दिन बाहर नहीं निकलना, ना मुलाकात कर पाना है, क्षमा मांगती हूं।

https://twitter.com/umasribharti/status/2007006425500037389?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 8 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 9 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 9 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 10 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 10 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 10 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस