150 वर्ष पुराना इंदौर–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और महू–इंदौर रेलमार्ग… आधुनिक विकास की ओर अग्रसर

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

150 वर्ष पुराना इंदौर–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और महू–इंदौर रेलमार्ग… आधुनिक विकास की ओर अग्रसर

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारतीय रेलवे के इतिहास में विशेष स्थान रखने वाला इंदौर–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तथा डॉ. अंबेडकर नगर (महू)–इंदौर रेलखंड 150 वर्षों से अधिक की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुका है। 3 अगस्त 1876 को इस रेलमार्ग पर पहली बार रेल का संचालन शुरू हुआ था। तब से लेकर आज तक इस रेलखंड ने मालवा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बेहतर रेल सुविधाएं देने का काम
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अपनी समृद्ध रेल विरासत को नमन करते हुए इसे संरक्षित रखने और आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। मंडल का कहना है कि ऐतिहासिक महत्व वाले इस रेलमार्ग को अत्याधुनिक रेल अवसंरचना, बेहतर यात्री सुविधाओं और सुरक्षित परिचालन के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मालवा की जीवन रेखा रही यह रेल लाइन
करीब 21 किलोमीटर लंबे महू–इंदौर और लगभग 40 किलोमीटर लंबे फतेहाबाद चंद्रावतीगंज–इंदौर मीटर गेज रेलखंड अपने समय में मालवा क्षेत्र को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली प्रमुख जीवनरेखा रहे हैं। इन रेलमार्गों ने व्यापार, कृषि, उद्योग और जनसंपर्क को नई दिशा देने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति प्रदान की।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने लिया जायजा… उज्जैन के आसपास के स्टेशनों का किया निरीक्षण

हजारों यात्री कर रहे सफर
समय के साथ भारतीय रेलवे ने इन ऐतिहासिक मीटर गेज मार्गों का ब्रॉड गेज में रूपांतरण कर उन्हें आधुनिक स्वरूप प्रदान किया। उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली, बेहतर परिचालन व्यवस्था और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होने के बाद यह रेलखंड आज पश्चिम रेलवे के प्रमुख मार्गों में शामिल है। वर्तमान में प्रतिदिन हजारों यात्री इस रेलमार्ग के माध्यम से सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा का लाभ उठा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक पर रेलवे का जोर
रतलाम मंडल ने स्पष्ट किया है कि ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, सुरक्षित रेल संचालन और यात्री-केंद्रित सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मंडल का लक्ष्य अपनी गौरवशाली विरासत को संजोते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विश्वस्तरीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

गौरव रणदीवे, अंबाराम कराड़ा ने दतिया की हार पर शुरु किया मंथन… गोपनीय बैठकों के जरिए लिया जा रहा फीडबैक

शेयर करें:

संबंधित खबरें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 4 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 17 hours ago

और पढ़ें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े