Exclusive: इंदौर में शराब पर खबर डिजिटल की सटीक पड़ताल... क्या आपके शहर में भी ऐसा ही हो रहा है?

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive: इंदौर में शराब पर खबर डिजिटल की सटीक पड़ताल... क्या आपके शहर में भी ऐसा ही हो रहा है?

इंदौर/खबर डिजिटल/ सागर के बंडा में अवैध शराब पीने से करीब 25 लोगों की मौत और उसके बाद कई लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने हिला कर रख दिया है। ये लोग कोई अपराधी नहीं थे, ना ही कोई जानवर कि इनकी जान की कीमत कुछ नहीं है। इनकी मौतों के बाद चारों तरफ मातम पसरा हुआ है। जवाब में सरकार ने कुछ अधिकारियों को सस्पेंड जरुर कर दिया गया है। इस कार्रवाई का नतीजा क्या होगा, इस पर बात करने की बजाय आज हम आपको प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की हकीकत बताने वाले हैं।

इंदौर शहर में आबकारी नियमों का कितना पालन
शासकीय शराब की दुकानों पर शराब की बोतल का रेट फिक्स होना चाहिए, बल्कि इसके इंदौर शहर की किसी भी वॉइन शॉप पर आप चले जाए, बल्क में शराब खरीदने पर आपको बोतलों के भाव से लगभग आधे दाम में शराब मुहैया करा दी जाएगी, इस तरह का क्यों हो रहा है, ये तो भगवान भरोसे ही है। शराब बंदी की तरफ बढ़ते प्रदेश का दावा करने वाले सूबे में खुलेआम कम दामों में शराब मुहैया कराई जा रही है, तो समझ सकते हैं, ब्रांडेड शराब की बोतलों की गुणवत्ता भी कितनी अच्छी होगी।

रातभर शराब की सप्लाई की व्यवस्था
शराब दुकानों के आसपास एक गुप्त खिड़की के जरिए इंदौर में रातभर शराब उपलब्ध कराई जा रही है, इससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता है। जिसकी जानकारी खबर डिजिटल की टीम को काफी समय से मिल रही है, टीम ने इसको खुद जाकर देखा है कि यह बात बिल्कुल सही है, कि सही में ऐसा ही हो रहा है, तो सरकार अपने राजस्व का नुकसान करने की बजाय सभी दुकानों को रातभर खोलकर रख दे, ताकि सही तस्वीर तो जनता के सामने साफ हो।

इंदौर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! गांधी नगर से मालवीय नगर तक शुरू हुई मेट्रो सेवा, 16 स्टेशन होंगे कवर

अहाते बंद होने की बात झूठी
प्रदेशभर के अनुसार इंदौर शहर में अहाते बंद होने की बात बेमानी है, किसी भी शराब की दुकान पर पहले से बेहतर अहातों का संचालन किया जा रहा है, जबकि इसके जरिए सरकार को ही करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जबकि वर्तमान अहाता संचालकों में भी जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। पुराने अहाता संचालकों से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना नए चेहरे बदलना शिगूफा हो गया है। अवैध अहाता संचालकों में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

किसी दिन बड़ी जनहानि के संकेत
बल्क में सस्ती शराब उपलब्ध कराने के पीछे शराब दुकान संचालकों की मंशा प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन इस पर सरकार की नजर क्यों नहीं पड़ रही है। जबकि सागर शराब कांड के बाद सरकार को सबक लेने की जरुरत है, कि आबकारी नीति के अनुसार ही शराब दुकान का संचालन किया जाए, वरना आने वाले वक्त में चुनावों में सरकार की छवि पर इसका असर पड़ना लाजिमी है।

अपील - खबर अच्छी लगने पर शेयर जरुर कीजिए

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/priyank-pandit-scholarship-refused-brahmin-samaj-youth-council-indore/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 12 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 13 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 13 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 14 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 14 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस