Indore Water Crisis: उमा भारती का तीखा हमला, महापौर और मंत्री से इस्तीफे की मांग

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Indore Water Crisis: उमा भारती का तीखा हमला, महापौर और मंत्री से इस्तीफे की मांग

भोपाल/ खबर डिजिटल: Indore Water Crisis इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच जब स्थानीय विधायक एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने, पब्लिक की सिंपैथी हासिल करने के लिए कहा कि अधिकारी सुनते नहीं हैं, तो यह बयान उनके लिए ही उल्टा पड़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने कलई खोल कर रख दी। राजनीति का धर्म याद दिलाते हुए इस्तीफा मांग लिया। सोशल मीडिया पर भी पब्लिक जमकर घंटा बजा रही है।

महापौर ने खुद को मासूम और लाचार बताया
भागीरथपुरा कांड में सभी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए एसीएस (अपर मुख्य सचिव) संजय दुबे इंदौर पहुंचे। तो इस मीटिंग में भी पॉलिटिक्स कर दी गई। मीटिंग के बाद भार्गव द्वारा मीडिया को बताया गया कि उन्होंने अपर मुख्य सचिव के सामने अपनी सारी भड़ास निकाल दी है। यहां तक कह दिया है कि आप मुख्यमंत्री जी को बता दो कि मैं ऐसे सिस्टम में काम नहीं कर सकता। कुल मिलाकर महापौर ने इस प्रकार से स्वयं को मासूम और लाचार बताने की कोशिश की ताकि जनता उनके प्रति सॉफ्ट हो जाए।

कैलाश विजयवर्गीय भी अधिकारियों का रोना रो चुके हैं
इंदौर के सबसे पावरफुल नेता और मध्य प्रदेश सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय भी अपने क्षेत्र के मामले को लेकर अक्सर अधिकारियों का रोना रो चुके हैं। हालांकि यह तो उनका अपना डिपार्टमेंट है। इसके बाद भी उन्होंने कहा कि अधिकारी मेरी नहीं सुनते।

उमा भारती ने कहा: ऐसे पापों का स्पष्टीकरण नहीं होता
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती लंबे समय से मध्य प्रदेश के मामलों को लेकर चुप हैं लेकिन इस मामले में जब अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के स्थान पर महापौर कलेक्टर-कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को जिम्मेदार बता रहे हैं तो उमाश्री से भी रहा नहीं गया। उन्होंने X पर बयान जारी करते हुए लिखा है कि:-

1. इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं।

2. जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे?  पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे?

3. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!

https://twitter.com/i/status/2006989512162029710

सोशल मीडिया पर जनता घंटा बजा रही है
इस मामले में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय विधायक एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पब्लिक के डायरेक्ट टारगेट पर हैं। विजयवर्गीय ने सवालों को डोमिनेट करने की कोशिश की थी। इसके बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के दल ज्यादा कुछ नहीं कर पाए लेकिन पब्लिक ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है। यह सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर जनता लगातार घंटा बजा रही है।

पब्लिक इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से पूछ रहे हैं कि, अवार्ड लेते समय तो बड़े चौड़े हो जाते हो और आज जब जिम्मेदारी लेने की बात आई तो खुद को स्कूल के बच्चे की तरह मासूम बता रहे हो। यदि कुर्सी संभाल नहीं रही तो इस्तीफा दे दीजिए। मुख्यमंत्री जी को बताने की क्या जरूरत है?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 8 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 9 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 9 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 9 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 10 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 10 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस