जबलपुर: मकान खाली कराने पहुंचे लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत

जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र स्थित अनंतारा, तिलहरी इलाके में मकान के मालिकाना हक और रजिस्ट्री से जुड़ा विवाद अब एसपी कार्यालय पहुंच गया है। पीड़ित परिवार ने कथित धोखाधड़ी, जबरन कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मध्यप्रदेशShiv Sharan
जबलपुर: मकान खाली कराने पहुंचे लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत

मनीष तिवारी, जबलपुर, खबर डिजिटल। जबलपुर के गोरा बाजार अंतर्गत अनंतारा, तिलहरी क्षेत्र में मकान की रजिस्ट्री को लेकर विवाद अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है। पीड़ित विजेंद्र बातव ने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर मकान खाली कराने के नाम पर कथित धोखाधड़ी, जबरन कब्जे की कोशिश, मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। विजेंद्र के मुताबिक करीब चार महीने पहले उनके छोटे भाई विक्की बाता को पैसों की जरूरत थी। इसी का फायदा उठाकर शशिकांत, दिलीप बिलानी, ओमप्रकाश बहरानी और अमन स्वामी ने एग्रीमेंट के बहाने धोखाधड़ी कर मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। इसके बाद कथित तौर पर कुछ लोगों के साथ घर पहुंचकर ताला तोड़ा गया, सीसीटीवी कैमरे निकालकर ले गए और परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान गोराबाजार थाने में पदस्थ आरक्षक संतोष मिश्रा ने उन्हें गांजे के झूठे मामले में फंसाने और पूरे परिवार को लपेटे में लेने की धमकी दी। परिवार का कहना है कि मकान से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है और उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कोर्ट के आदेश अथवा अन्य वैधानिक दस्तावेज दिखाने की मांग भी की थी, लेकिन कोई कागज नहीं दिखाया गया। पीड़ितों ने स्पष्ट किया कि उनके भाई ने जितनी रकम ली थी, उसे लौटाने के लिए वे तैयार हैं, लेकिन परिवार पर दबाव बनाकर मकान खाली कराने और कथित आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्हें न्याय चाहिए। गोराबाजार थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपी। वहीं, सीएसपी अखिलेश गौर ने कहा है कि प्राप्त आवेदन की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

1000598476

संबंधित खबरें

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

about 5 hours ago

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

about 6 hours ago

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी

about 6 hours ago

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

about 7 hours ago

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार

about 7 hours ago

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

about 8 hours ago

और पढ़ें

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने  परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी
मध्यप्रदेश

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62
मध्यप्रदेश

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त
मध्यप्रदेश

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटे अहम, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, नए DGP के नाम पर भी नजरें

IDA अध्यक्ष की दौड़ से दावेदारों को हटाने की रणनीति? नेताओं को मिल रही दूसरी जिम्मेदारियां, अब तीन नाम चर्चा में

शासकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान में अनियमितताओं की जांच के दिए निर्देश