Jal Sanchay Abhiyan में देश भर में डिंडोरी को मिला तीसरा स्थान

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Jal Sanchay Abhiyan में देश भर में डिंडोरी को मिला तीसरा स्थान

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव / कड़ी मेहनत और प्रशासनिक अमले की पूरी ताकत झोंकने के बाद भी डिंडोरी जिला 'जल संचय जन भागीदारी अभियान' Jal Sanchay Jan Bhagidari Abhiyan में देश में पहला स्थान हासिल करने से चूक गया। दो महीने तक चले इस कड़े मुकाबले में तकनीकी दिक्कतों के कारण डिंडोरी को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश का 'अल्लूरी सीताराम राजू' जिला पहले नंबर पर रहा, जबकि वहां का ही 'पार्वतीपुरम मन्यम' जिला दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा।

​इस अभियान के दौरान डिंडोरी जिला लगातार दो महीने तक देश में दूसरे स्थान पर मजबूती से डटा हुआ था। लेकिन अंतिम चरण के आखिरी दो दिनों में आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डिंडोरी को पछाड़ दिया। ​इस बड़े उलटफेर की मुख्य वजह डिंडोरी जिले में अंतिम दिनों में खड़ी हुई नेटवर्क की गंभीर समस्या थी। नेटवर्क न होने के कारण मैदानी अमले द्वारा किए गए कार्यों की 'जियो टैग फोटो' मुख्य पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकीं।

Jal Sanchay Jan Bhagidari Abhiyan Dindori
Jal Sanchay Jan Bhagidari Abhiyan Dindori

​अल्लूरी सीताराम राजू (प्रथम): 10 लाख 49 हजार 644 फोटो अपलोड किए।
​पार्वतीपुरम मन्यम (द्वितीय): 10 लाख 10 हजार 522 फोटो अपलोड किए।
​डिंडोरी (तृतीय): नेटवर्क की कमी से अंतिम दिनों में पिछड़कर केवल 8 लाख 3 हजार 979 फोटो ही अपलोड कर पाया।

​कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में जिले भर में व्यापक काम किया गया था। जानकारों का मानना है कि अगर आखिरी के तीन दिनों में नेटवर्क साथ देता, तो डिंडोरी निश्चित रूप से दूसरे या पहले स्थान पर होता। इस अभियान में प्रशासन ने तो अपनी भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से उम्मीद के मुताबिक सहयोग और उत्साह देखने को नहीं मिला।
​भले ही डिंडोरी डिजिटल रुकावट के कारण तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन उसने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेस्ट जोन में पहला स्थान हासिल करके अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। दो महीने की इस मैराथन दौड़ में जिले के भीतर कुल 8,03,979 जल संरचनाओं का निर्माण और जीर्णोद्धार किया गया।

​कंटूर ट्रेंच: 1,72,543
​रिचार्ज पिट: 61,254
​रूफटॉप वॉटर हार्वेस्टिंग: 16,719
​गली प्लग: 16,312
​खेत तालाब: 10,012
​ड्रिप इरिगेशन संरचनाएं: 8,412
​चेकडैम: 6,687
​बोरी बंधान: 3,441
​डगवेल रिचार्ज: 8,990
​हैंडपंप रिचार्ज: 2,257
​अन्य तालाब: 2,395
​गेबियन संरचनाएं: 1,922
​परकोलेशन टैंक: 1,354

Jal Sanchay Jan Bhagidari Abhiyan Dindori
Jal Sanchay Jan Bhagidari Abhiyan Dindori

​इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के करीब दो दर्जन विभागों के लगभग 5,000 अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात जुटे रहे। जिला स्तर पर बेहतरीन काम करने वाले विभागों की सूची इस प्रकार है:

​वन विभाग: जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा।
​जनपद पंचायत डिंडोरी: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर काम करके दूसरा स्थान प्राप्त किया।
​ग्रामीण आजीविका मिशन: पौधों पर ड्रिप सिंचाई पद्धति को बढ़ावा देकर तीसरे स्थान पर रहा।
​इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग ने ड्रिप इरिगेशन पर, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी इमारतों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पानी के स्रोतों के पास सोक पिट बनाने पर विशेष ध्यान देते हुए इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी