झिंझरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

झिंझरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़

खबर डिजिटल कटनी --जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस चौकी झिंझरी ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है और भारी मात्रा में शराब व वाहन जब्त किया है।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 12 जनवरी 2026 की है, जब रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अशोक लीलैंड कंपनी का लोडर वाहन तेवरी की ओर से कटनी की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-30 रोड, ग्राम देवरीटोला स्थित मैगी प्वाइंट ढाबा के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पुलिस को देखकर वाहन चालक और उसका साथी भागने लगे, जिन्हें हमराह स्टाफ व राहगीर गवाहों की मदद से पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाममाधव केवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी विवेकानंद चौक लखेरा, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनीगोपी भूमिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी टिकरिया स्कूल के पास, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनीबताया।वाहन की तलाशी लेने पर 32 पेटी लाल मसाला देशी मदिरा, कुल 1600 पाव यानी 288 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये है। साथ ही एक अशोक लीलैंड दोस्त प्लस लोडर वाहन क्रमांक MP-20-GB-3452, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, को भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत लगभग 9 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी संगठित रूप से अवैध शराब तस्करी में लिप्त थे। पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा पिछले दो महीनों में अवैध शराब की छह बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की भी संभावना है।सराहनीय भूमिका:इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी एवं प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह