सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया... ग्रामीण को दिए जवाब पर प्रतिक्रिया

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया... ग्रामीण को दिए जवाब पर प्रतिक्रिया

गुना/खबर डिजिटल/ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गुना दौरे के दौरान एक ग्रामीण से हुई बातचीत के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वायरल वीडियो में एक ग्रामीण इलाके की खराब सड़क को लेकर सिंधिया से शिकायत करता और समय पर सड़क नहीं बनने पर आगामी चुनाव में मतदान नहीं करने की बात कहता नजर आ रहा है। इसके जवाब में सिंधिया युवक से कहते हैं कि इस तरह की भाषा में उनसे बात न की जाए।

सड़क की शिकायत को लेकर हुआ संवाद
हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने अपनी शिकायतों और मांगों से जुड़े आवेदन भी केंद्रीय मंत्री को सौंपे। दौरे के दौरान गुलाबगंज में कुछ ग्रामीणों ने इलाके की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया। इसी दौरान एक युवक ने सड़क निर्माण में देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क नहीं बनी तो आगामी चुनाव में वह वोट नहीं देगा।

सिंधिया ने कहा- ‘यह भाषा मेरे सामने कभी इस्तेमाल मत करना’
ग्रामीण की बात सुनने के बाद सिंधिया नाराज नजर आए। वायरल वीडियो में वे युवक से कहते सुनाई दे रहे हैं, “यह भाषा मेरे सामने कभी इस्तेमाल मत करना।” इसके बाद उन्होंने कहा कि अपनी समस्या को निवेदन के रूप में रखें, काम करना उनकी जिम्मेदारी है। बातचीत के बाद सिंधिया वहां से आगे बढ़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

MP News: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा मुस्लिमों को गरबों में आने का आमंत्रण… रखी ये शर्त!

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने जताई आपत्ति
वीडियो वायरल होने के बाद एक्स पर कई यूजर्स ने सिंधिया के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के सवाल सुनना और उनकी समस्याओं पर जवाब देना जरूरी है। एक यूजर अमित शर्मा ने लिखा कि लोकतंत्र में सवाल, जवाब और जवाबदेही—तीनों जरूरी हैं। कुछ अन्य यूजर्स ने भी जनप्रतिनिधियों से जनता के साथ संवाद के दौरान विनम्रता बरतने की बात कही।

कुछ यूजर्स ने किया सिंधिया का समर्थन
वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री के पक्ष में भी प्रतिक्रियाएं दीं। शिवपुरी के एक यूजर ने सिंधिया का समर्थन करते हुए उन्हें जननायक बताया और कहा कि वे गुना की जनता के साथ खड़े रहते हैं। उनके मुताबिक, सड़क सहित स्थानीय मुद्दों पर काम करने के लिए जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद जरूरी है। वायरल वीडियो को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

BREAKING NEWS: ‘दादा’ का ‘दिग्गी’ पर प्रहार… जयवर्धन सिंह के राजनीतिक भविष्य की चर्चा!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी