मध्यप्रदेश•

आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ खड़े 'कमलनाथ', कर्मचारियों को नियमित करने की कही बात

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश में करीब 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के सरकारी निर्देशों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कर्मचारियों के समर्थन में उतरते हुए सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय और क्रूरतापूर्ण बताया है। उन्होंने सरकार से आदेश वापस लेने और आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नीति बनाने की मांग की है।
आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ खड़े 'कमलनाथ', कर्मचारियों को नियमित करने की कही बात

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के सरकारी निर्देशों को लेकर विरोध तेज होने लगा है। प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। ऐसे में उनको पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का साथ मिला है। उनके अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों को निकालने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए।

कमलनाथ का क्या है कहना?
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रदेश के 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का मध्यप्रदेश सरकार का फैसला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में पहले से ही कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में सरकार को नई नियुक्तियां करना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पुराने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाए।

आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितिकरण की बात
कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि सरकार को कोशिश करना चाहिए कि आउटसोर्स कर्मचारियों को किस तरह से नियमित किया जाए और उनके वेतन और भत्तों को स्थायी कर्मचारियों के बराबर पहुंचाया जाए। लेकिन ऐसा करने की बजाय नई भर्ती करने से पहले पुराने कर्मचारियों को इतनी बड़ी संख्या में निकालने का फैसला अमानवीय और क्रूरतापूर्ण है।

कमलनाथ ने की सरकार से मांग
कमलनाथ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि इस फैसले को वापस लिया जाए, नहीं तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाएगी। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि कमलनाथ के मैदान में आने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को कुछ बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

3 लाख कर्मचारियों की सेवाएं प्रभावित होने की आशंका
कर्मचारी संगठनों का दावा है कि मध्यप्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं। यदि सरकार के निर्देशों के अनुसार इनकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं तो करीब 15 लाख लोगों की आजीविका पर असर पड़ सकता है। संगठनों का कहना है कि इन कर्मचारियों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो कई वर्षों से सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

31 मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने के आदेश का विरोध
आउटसोर्स कर्मचारी संगठनों की प्रमुख आपत्ति 31 मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने से जुड़े निर्देशों को लेकर है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार इस आदेश की समीक्षा करे और वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा प्रदान करे। उनका कहना है कि लंबे समय से विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के भविष्य को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

संविदा नीति की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बने नीति
कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने एक और प्रमुख मांग रखी है। उनका कहना है कि वर्ष 2023 में लागू संविदा नीति की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी अलग और स्पष्ट नीति बनाई जाए। इससे उनकी सेवा शर्तों, रोजगार की सुरक्षा और भविष्य को लेकर अनिश्चितता दूर हो सकेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

about 1 hour ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

about 4 hours ago

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

about 4 hours ago

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

about 4 hours ago

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

about 4 hours ago

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

about 4 hours ago

और पढ़ें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी
मध्यप्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही
मध्यप्रदेश

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे
मध्यप्रदेश

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ
मध्यप्रदेश

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज
मध्यप्रदेश

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग
दिल्ली

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग