खबर digital News कटनी-- रेलवे स्टेशन बरही नाका स्थित शराब दुकान में कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाश आखिरकार कोतवाली पुलिस के शिकंजे में आ गए। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा और दो बटनदार चाकू बरामद किए हैं।जानकारी के मुताबिक 20 जून की देर रात करीब 11:30 बजे शराब दुकान पर पहुंचे विनय उर्फ गोलू सक्सेना ने अपने दो साथियों के साथ जमकर उत्पात मचाया। आरोपी कट्टा लहराते हुए कर्मचारियों को गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुई इस घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के विरोध के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनमें आरोपी हथियार लहराते हुए साफ दिखाई दिए। फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर लगातार दबिश दी और तीनों को अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा।पूछताछ में मुख्य आरोपी गोलू सक्सेना ने खुलासा किया कि शराब दुकान के कर्मचारी से पुरानी रंजिश के चलते वह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर धमकाने पहुंचा था।आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्डपुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं। मुख्य आरोपी विनय उर्फ गोलू सक्सेना के खिलाफ 15, महेन्द्र सिंह उर्फ जानू के खिलाफ 6 और अंशुल भारती के खिलाफ 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस की सख्त चेतावनीकोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हथियारों के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097









