“कटनी में सरकारी जमीन घोटाला! फर्जी नामांतरण से करोड़ों की भूमि निजी संस्था के नाम”

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी --जिले के ढीमरखेड़ा तहसील में सरकारी जमीन हड़पने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वर्षों तक राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर सरकारी एवं पट्टे की भूमि को एक निजी संस्था के नाम दर्ज कर दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद अपर कलेक्टर कटनी ने बड़ा फैसला सुनाते हुए विवादित भूमि को दोबारा शासकीय मद में दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।मामला ग्राम बम्हौरी, तहसील ढीमरखेड़ा की खसरा नंबर 143 एवं 164 की लगभग 4.49 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नंबर 143 मूल रूप से मध्यप्रदेश शासन की “घास मद” भूमि थी, जबकि खसरा नंबर 164 शंकरलाल बैदा नामक व्यक्ति को शासकीय पट्टे पर दी गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बिना सक्षम न्यायालय और बिना वैध आदेश के यह जमीन “स्प्रिचुअल रीजनरेशन मूवमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया” नामक संस्था के नाम चढ़ा दी गई।जांच में सामने आया कि वर्ष 2004 से लेकर 2019 तक रिकॉर्ड में लगातार बदलाव होते रहे, लेकिन किसी सक्षम आदेश, कलेक्टर अनुमति या वैध नामांतरण दस्तावेज का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इतना ही नहीं, शासकीय पट्टे की भूमि होने के बावजूद उसके विक्रय की अनुमति का कोई प्रमाण तक नहीं मिला।अपर कलेक्टर के आदेश में साफ उल्लेख किया गया है कि संस्था द्वारा प्रस्तुत विक्रय पत्रों के बावजूद यह साबित नहीं हो पाया कि जमीन वैधानिक रूप से हस्तांतरित हुई थी। राजस्व अधिकारियों की लापरवाही और रिकॉर्ड में संदिग्ध एंट्रियों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।मृत पट्टेदार शंकरलाल के पुत्र बसंत डुमार ने भी प्रशासन के सामने बयान दिया कि उनके पिता ने कभी भूमि का विक्रय नहीं किया। उन्होंने संस्था का नाम तत्काल हटाने की मांग की। दूसरी ओर संस्था के वकील ने स्वयं को “सद्भावी क्रेता” बताते हुए कार्रवाई निरस्त करने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने इसे स्वीकार नहीं किया।पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरकारी जमीन और पट्टे की भूमि निजी संस्था के नाम कैसे चढ़ गई? क्या यह सिर्फ राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही थी या फिर जमीन माफियाओं और प्रशासनिक गठजोड़ का सुनियोजित खेल?अपर कलेक्टर कटनी ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि खसरा नंबर 143 और 164 को पुनः शासकीय मद में दर्ज किया जाए और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।अब सवाल यह है कि:फर्जी नामांतरण कराने वालों पर FIR होगी या नहीं?राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई कब?क्या जिले में ऐसी और भी सरकारी जमीनें निजी हाथों में पहुंच चुकी हैं?कटनी में सामने आया यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यदि शिकायतकर्ता संगठन आवाज नहीं उठाता, तो करोड़ों की सरकारी जमीन हमेशा के लिए निजी कब्जे में चली जाती।“सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल क्या बिना संरक्षण के संभव था?” — अब जिलेभर में यही चर्चा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

27 minutes ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

43 minutes ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

और पढ़ें

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा