पत्रकार से कथित अभद्रता और धमकी का आरोप, माधवनगर थाने पहुंची शिकायत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पत्रकार से कथित अभद्रता और धमकी का आरोप, माधवनगर थाने पहुंची शिकायत

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- माधवनगर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार ने पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पति पर कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी देने और हाथापाई का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पत्रकार पवन बालानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाचार प्रसारित करते हैं और पूर्व में प्रकाशित एक खबर को लेकर कथित रूप से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।शिकायत के मुताबिक, 16 अगस्त की दोपहर करीब 2:28 बजे आरोपी उनके घर के सामने से गुजरते समय उनसे विवाद करने लगा। पत्रकार का आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें अपशब्द कहे गए और कथित तौर पर धमकी भी दी गई। जब उन्होंने कहा कि सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो रही है, तो विवाद और बढ़ गया।पवन बालानी का आरोप है कि इसके बाद उन्हें उनकी ‘औकात में रहने’ जैसी बातें कहते हुए कथित तौर पर भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे पहले भी उनकी मां को कथित तौर पर यह कहकर धमकाया गया कि अपने बेटे को समझा दो, वह ज्यादा सक्रिय हो रहा है। उन्होंने दुकान पर आकर हाथ मारने का प्रयास और देख लेने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 जून को उनके द्वारा एक खबर प्रसारित की गई थी, जिसमें इस मामले को लेकर सांसद से भी प्रतिक्रिया ली गई थी। उनका आरोप है कि इसी खबर से नाराज होकर उनके साथ यह व्यवहार किया गया।पत्रकार ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि वह मध्यमवर्गीय पत्रकार हैं, जबकि सामने वाला व्यक्ति प्रभावशाली और आर्थिक रूप से मजबूत है। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। साथ ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।

इस मामले मे माधव नगर थाना प्रभारी का कहना है मामला संज्ञान मे आया है एफ आई आर दर्ज कर ली गई है दोनों को थाने बुलाया गया था पूछ ताछ की गई है जाँच के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी *शैलेन्द्र यादव थाना प्रभारी माधव नगर कटनी*

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट