खबर डिजिटल कटनी- झिंझरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सायना मोड़ के पास हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस को ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक युवक बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक सुबेदार राहुल पांडे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है









