कटनी में ‘संरक्षण’ में चल रहा शराब खेल? संवेदनशील इलाके में दुकान, अफसरों की चुप्पी सवालों में

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में ‘संरक्षण’ में चल रहा शराब खेल? संवेदनशील इलाके में दुकान, अफसरों की चुप्पी सवालों में

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी (Katni)--:शहर के सबसे संवेदनशील इलाके में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और जिम्मेदार प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जिला चिकित्सालय के सामने, चौपाटी मार्ग और मुड़वारा स्टेशन रोड जैसे अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र में शुरू हुई शराब दुकान ने पूरे शहर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ट्रस्ट का कहना है कि जिस दुकान को न्यायाधिकरण के आदेश के तहत खाली कराया जाना था, उसी पर कब्जा बनाए रखने के लिए सुनियोजित तरीके से शराब का व्यवसाय शुरू कर दिया गया। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या यह सब प्रशासन की जानकारी के बिना संभव है?स्थिति और भी गंभीर इसलिए है क्योंकि यह शराब दुकान स्कूल और अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। रोजाना यहां से गुजरने वाले सैकड़ों मरीज, महिलाएं और बच्चे अब असुरक्षा और भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ रही है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है।समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो हालात नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं।वहीं जब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो जिला आबकारी अधिकारी ने महज “जांच” का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया। इससे यह संदेह और गहरा हो रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है।और तो और, कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने भी बयान देने से साफ इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना किया गया है। अधिकारियों की यह चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।अब जनता का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द शराब दुकान को नहीं हटाया गया, तो सड़कों पर उग्र प्रदर्शन होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।कटनी में आखिर कब जागेगा प्रशासन? या फिर कानून यूं ही कागजों में दबा रहेगा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह