महापौर सूरी ने जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु विभागीय समन्वय और त्वरित कार्रवाई के अधिकारियों को दिए निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर  सूरी ने जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु विभागीय समन्वय और त्वरित कार्रवाई के अधिकारियों को दिए निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी (12 मई) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक महापौर जनसुनवाई मेयर इन काउंसिल सभागार में संपन्न हुई। जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, बंद स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण तथा राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, वहीं शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। महापौर सूरी ने अधिकारियों से अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नागरिक समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहे, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इस व्यवस्था से आमजन को त्वरित सुनवाई एवं सरल समाधान का लाभ मिला।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 12 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 13 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 13 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 13 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 14 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस