खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 20 अगस्त-- जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के कार्य-दायित्वों में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र कुमार पटेल कटनी के नए एसडीएम एवं दंडाधिकारी होंगे।जारी आदेश के अनुसार, श्री जितेंद्र कुमार पटेल को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी, कटनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, अब तक एसडीएम एवं दंडाधिकारी कटनी का दायित्व संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी की जिम्मेदारी दी गई है।कलेक्टर आशीष तिवारी ने दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों का तत्काल प्रभाव से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को जितेंद्र कुमार पटेल से कलेक्ट्रेट कार्यालय की सभी शाखाओं का संपूर्ण प्रभार प्राप्त करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब कटनी एसडीएम के रूप में जितेंद्र कुमार पटेल की नई भूमिका पर सबकी नजर रहेगी
कटनी को मिला नया एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र कुमार पटेल संभालेंगे जिम्मेदारी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









