कटनी पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई: क्रूरता पूर्वक 263 पशुओं का परिवहन करते दो आरोपी पकड़े, ट्रक जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी पुलिस की  एक और बड़ी कार्रवाई: क्रूरता पूर्वक 263 पशुओं का परिवहन करते दो आरोपी पकड़े, ट्रक जब्त

खबर डिजिटल कटनी-- पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 263 बकरा-बकरी एवं भेड़ से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। मामले में वाहन चालक सहित वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को यातायात पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलबारा ब्रिज के ऊपर एनएच-30 मार्ग पर एक ट्रक में बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर झिंझरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ट्रक क्रमांक एमएच-31 एफबी-8433 में बड़ी संख्या में पशु अत्यधिक संख्या में और क्रूरता पूर्वक भरे पाए गए।पुलिस द्वारा चालक से पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने अपना नाम शिवा कुशवाहा (29), निवासी श्यामनगर, थाना नागौद, जिला सतना बताया।पुलिस ने ट्रक सहित उसमें भरे कुल 263 पशुओं को जब्त कर लिया। मामले में चालक शिवा कुशवाहा तथा वाहन स्वामी अनूप जनार्दन भैसारे के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधव नगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, झिंझरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण सिंह, आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय, यातायात स्टाफ के सउनि संदीप वाल्मीकि एवं आरक्षक मंजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह