खबर डिजिटल संवाददाता कटनी--कटनी में पदस्थ आरटीओ अधिकारी को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग करते हुए 9 जून को जिला कलेक्ट्रेट में जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया है।पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हो चुका है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में हुई जांच और छापामार कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति सामने आने तथा लगभग 3.38 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बावजूद अधिकारी की कटनी में पदस्थापना कई सवाल खड़े कर रही है।आंदोलनकारियों का यह भी आरोप है कि जिले के ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इन्हीं मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी अब खुलकर मैदान में उतर आई है।पार्टी नेताओं का कहना है कि जब किसी अधिकारी पर इतने गंभीर आरोप लगे हों तो उसे संवेदनशील पद पर बनाए रखना जनता के हित में नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसे अधिकारी को संरक्षण कौन दे रहा है और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?इन्हीं मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी मंगलवार 9 जून 2026 को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय, कटनी में प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि जनता के बीच उठ रहे सवालों और राजनीतिक विरोध के बीच क्या कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं। जिले में यह मुद्दा आने वाले दिनों में और अधिक गरमा सकता है।
reported by saurabh shrivastava mo. 9131308097









