कटनी में सुरक्षा पर सवाल: 3 नाबालिगों की मौत के बाद भी चौपाटी पर नहीं लगे CCTV, अब खुली शराब दुकान से बढ़ा आक्रोश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में सुरक्षा पर सवाल: 3 नाबालिगों की मौत के बाद भी चौपाटी  पर नहीं लगे CCTV, अब खुली शराब दुकान से बढ़ा आक्रोश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाटी मार्ग पर 6से 8माह पूर्व में हुई चाकूबाजी की दर्दनाक घटना में तीन नाबालिग युवकों की मौत हो चुकी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी प्रशासन अब तक नहीं जागा है। घटना स्थल पर आज तक CCTV कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है।स्थिति और भी चिंताजनक तब हो गई जब इसी संवेदनशील मार्ग पर अब एक शराब दुकान संचालित कर दी गई है। आबकारी विभाग भले ही इसे नियमों के अनुरूप बता रहा हो, लेकिन स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।स्थानीय नागरिकों का साफ कहना है कि जहां एक ओर पहले ही गंभीर आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर शराब दुकान खुलने से यहां अपराध और बढ़ने का खतरा और ज्यादा गहरा गया है। लोगों का आरोप है कि यह इलाका पहले से ही अति संवेदनशील है—पास में जिला अस्पताल, अंजुमन स्कूल और मुड़वारा रेलवे स्टेशन स्थित हैं। साथ ही यह वही मुख्य मार्ग है जहां से परिवार और बच्चे चौपाटी घूमने जाते हैं।नागरिकों ने इस पूरे मामले की शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय और कोतवाली थाना दोनों जगह की, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की यह चुप्पी लोगों के गुस्से को और भड़का रही है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? क्या और किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी इसी तरह आंखें मूंदे रहेंगे?वहीं इस मामले मे आबकारी विभाग का कहना है शिकायत प्राप्त हुई उसकी जांच की जाएगी जो लीगल कार्यवाही है की जाएगी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह