पटाखा साइलेंसर वाहनों पर यातायात पुलिस का बड़ा प्रहार, मिशन चौक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पटाखा साइलेंसर वाहनों पर यातायात  पुलिस का बड़ा प्रहार, मिशन चौक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों, पटाखा साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कटनी यातायात पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। मिशन चौक पर चलाए गए विशेष सघन वाहन जांच अभियान में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 65 चालान बनाए गए और ₹41,500 का शमन शुल्क वसूला गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने किया।कार्रवाई के दौरान पटाखा (मॉडिफाइड) साइलेंसर लगे 5 वाहन, तीन सवारी करते 17 वाहन चालक, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 11, नो पार्किंग के 9 तथा शराब पीकर वाहन चलाने का 1 मामला सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 65 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पटाखा साइलेंसर, अवैध मॉडिफिकेशन, तेज आवाज वाले वाहन, बिना नंबर प्लेट, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भविष्य में और अधिक सख्त अभियान चलाया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी संबंधित प्राधिकरण को भेजी जाएगी।कटनी यातायात पुलिस की अपीलवाहन में पटाखा साइलेंसर या अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।दोपहिया पर आईएसआई हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।तीन सवारी, स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग से बचें।शराब या किसी भी नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं।ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, पीयूसी और वैध नंबर प्लेट हमेशा साथ रखें।पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी का जीवन बचा सकती है, जबकि एक लापरवाही अपूरणीय नुकसान का कारण बन सकती है।"इस अभियान में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, सूबेदार सोनम उइके, एएसआई ईश्वर बागरी, आरक्षक मंजय यादव, आरक्षक रत्नेश दुबे सहित यातायात पुलिस का पूरा अमला मौजूद रहा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस