रात में हादसे रोकने सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, मवेशियों से लेकर नशेबाज वाहन चालकों तक पर शिकंजा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रात में हादसे रोकने सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, मवेशियों से लेकर नशेबाज वाहन चालकों तक पर शिकंजा

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कटनी यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सड़क पर घूमने वाले मवेशियों और ऑटो रिक्शा पर रेडियम लगाए गए, ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को उनकी मौजूदगी दूर से दिखाई दे सके। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने यातायात थाना के समीप सयाना मोड़ पर अभियान चलाया। यहां सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले और शरीर पर रेडियम स्ट्रिप लगाई गईं। इसका उद्देश्य रात के समय मवेशियों को वाहन चालकों के लिए अधिक दृश्य बनाना है, जिससे टक्कर की घटनाओं को रोका जा सके।इसके बाद टीम मिशन चौक पहुंची, जहां ऑटो रिक्शा पर रेडियम लगाए गए। साथ ही ऑटो में पहले से लगाए गए QR कोड को लेकर चालकों और यात्रियों को जागरूक किया गया। पुलिस के मुताबिक यात्री मोबाइल से QR कोड स्कैन कर ऑटो और चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं।नशे में ड्राइविंग पर कड़ा एक्शनअभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।12 अगस्त को यातायात पुलिस ने कुल 69 चालान काटते हुए ₹45,200 का समन शुल्क वसूल किया। कार्रवाई में शराब पीकर वाहन चलाने का 1, बिना सीट बेल्ट के 2, बिना हेलमेट के 4, बिना नंबर प्लेट के 6, तीन सवारी के 8, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने के 11, नो पार्किंग के 17 और बिना फिटनेस के 2 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी 18 चालान किए गए।यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मवेशियों और वाहनों पर रेडियम लगाने, ऑटो की QR सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा यातायात नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट