महापौर सूरी की विशेष मौजूदगी में जल कार्य एवं सीवरेज समिति की बैठक संपन्न

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर  सूरी की विशेष मौजूदगी में जल कार्य एवं सीवरेज समिति की बैठक संपन्न

कटनी/सौरभ श्रीवास्तव 🖊️ - महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की विशेष मौजूदगी में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जल कार्य एवं सीवरेज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाकर नगर विकास के कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार विमर्श किया जाकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान समिति के सदस्यगण सर्व श्री संतोष शुक्ला, श्रीमती नन्ही बाई तुलाराम गोटियां, सीमा अरविंद श्रीवास्तव तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री अश्वनी पांडेय,मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। बैठक में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा नल कनेक्शनों की बकाया राशि, अवैध नल कनेक्शन को चिन्हित करने, विद्युत कटौती से प्रभावित होने वाली पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलने, फिल्टर हाउस में बैराज तक बाउंड्रीवाल का निर्माण एवं जल शौधन संयंत्र के रेनोवेशन कार्य सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि लगभग 533 लोगों के द्वारा नल कनेक्शन बंद करने के आवेदन दिए जानें तथा निर्धारित शुल्क 250 रुपये की राशि जमा नहीं किये जानें के कारण उन पर लगभग 1 करोड़ 47 लाख रुपये बकाया है जिसकी वसूली की जाना है जिसपर संबंधितों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए कुर्की आदि की कार्यवाही के माध्यम से बकाया राशि की वसूली किये जानें पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान नागरिकों की सुविधा हेतु जलकर की राशि की जानकारी तथा उसे जमा करने की सूचना नागरिकों को प्रतिमाह मेसेज के माध्यम से दिए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।बैठक में वैध एवं अवैध नल कनेक्शनों की जाुंच कर उपयोग अनुसार जलकर रिकार्ड अपडेट करने एवं जल कर की वूसली हेतु एजेंसी सेवा प्रदाता नियुक्त कर वूसली करानें, बंद कनेक्शन को पुनः चालू करने, नल कनेक्शनों के सुधार पूर्व शुल्क को पुनरीक्षित किये जाने तथा प्रक्रिया को सरल करनें की दिशा मंे समिति के सदस्यों के द्वारा चर्चा की जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वहीं नागरिकों की सूचारू पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत समस्या के निराकरण हेतु एमपीईबी के अधिकारियों से चर्चा कर पृथक से लाईन लाईन खिचवानें के संबंध में सर्वसम्मती से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान निगम की आय में बढ़ोतरी को दृष्टिगत रखते हुए नगर की उच्च स्तरीय पानी की टंकियों, फिल्टर हाउस एवं पंप हाउस की पुताई कराई जाकर विज्ञापन के माध्यम से आय में वृद्धि किये जाने संबंधी विषय पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की जाकर टंकियों की सफाई की तिथि आदि अंकित कर स्थल का पंचनामा तैयार करानें के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शहर की पुरानी पाइप लाइन को बदलकर नवीन पाईपलाईन विस्तार का कार्य निगम मद से कराने, सुरक्षा की दृष्टि से अमकुही स्थित नवीन फिल्टर हाउस में बैराज तक बाउंड्रीवाल निर्माण करानें तथा वर्ष 1957 में निर्मित पुराने 9 एमएलडी जल शोधन संयंत्र का रिनोवेशन कार्य कराने के संबंध मंे समिति के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया जाकर आवश्यक निर्णय लिए गए। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने एवं समय-सीमा में मरम्मत कार्य पूर्ण कर उसकी मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस