जिले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक पहुंची झुकेही किसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक पहुंची झुकेही किसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) - जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक गुरुवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे कटनी जिले को 490 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया मिली है।झुकेही रैक पाइंट से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें – जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन – Khabar Digital

जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। कलेक्टर श्री यादव ने नगद उर्वरक विक्रय केन्द्रों और समितियों सहित निजी खाद दुकानों पर कड़ी नजर रखने सभी एस डी एम और कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि उर्वरक वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें ताकि किसानों को सहजता से खाद मिल सके।जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र और बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए क्रमश:90-90 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया उर्वरक आवंटित की जायेगी।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग – Khabar Digital

जबकि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक कटनी को 100मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी।इसी प्रकार सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कटनी, सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस बाकल को और प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़ को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जबकि एमपी एग्रो कटनी को 30 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।*यहां देवें सूचना*कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद एंव बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220070 एवं 07622-220071 पर दे सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=ATLIzdWySfY
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस