कटनी/सौरभ श्रीवास्तव ✍️थाना बाकल पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 असामाजिक तत्वों को पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं, 2 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।पुलिस ने पकड़े गए लोगों से उठक-बैठक भी कराई, जहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि अब वे दोबारा शराब नहीं पिएंगे।कार्रवाई में शामिल आरोपी—रमेश काछी पिता रामदास काछी (45) निवासी ग्राम मवई थाना स्लीमनाबादकिशोरी काछी पिता सोनेलाल काछी (53) निवासी ग्राम मवई थाना स्लीमनाबादराजकुमार काछी पिता सतैया काछी (35) निवासी ग्राम मवई थाना स्लीमनाबादकृष्ण कुमार लोधी पिता रामलाल लोधी (27) निवासी ग्राम बसेहड़ी थाना बाकलथाना बाकल पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क हादसों की रोकथाम करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक बी.एल. ठाकुर, एएसआई बी.एम. चौधरी, प्रधान आरक्षक अवधेश मिश्रा, आरक्षक कमलकांत यादव, आरक्षक अंकित कनौजिया सहित पुलिस स्टाफ और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य सक्रिय रहे।
थाना बाकल पुलिस की कार्रवाई : 4 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े, 2 वाहन चालकों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









