कलेक्टर श्री तिवारी के नाम की फर्जी फेसबुक अकाउंट से रहें सतर्क, न बनें फ्रेंड

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर श्री तिवारी के नाम की फर्जी फेसबुक अकाउंट से रहें सतर्क, न बनें फ्रेंड

कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव (खबर डिजिटल) - सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डीसी कटनी (कलेक्‍टर ऑफिस कटनी) के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल सक्रिय है। कटनी कलेक्‍टर के फर्जी अकाउंट के माध्‍यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्‍तव ने माधवनगर पुलिस थाना प्रभारी को अज्ञात व्‍यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने पत्र लिखा है। साथ ही जिला जनसंपर्क अधिकारी ने साइबर टीआई से भी साइबर सेल के माध्यम से नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने को कहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट से जनता को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि मेरे फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ने यह फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। फर्जी फेसबुक आईडी का यूआरएल https://www.facebook.com/profile.php?id=100050699235911 है। यह आईडी पूरी तरह से फर्जी है और इसके माध्यम से ठगी की भी कोशिश की जा सकती है। कटनी कलेक्‍टर के आधिकारिक फेसबुक पेज का यूआरएल https://www.facebook.com/share/1BdAuKoYHe/ है। आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कलेक्टर श्री तिवारी ने लोगों से अपील की है कि इस फर्जी अकाउंट से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि स्वीकार न करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में शामिल न हों।पुलिस विभाग के साइबर सेल ने डीसी कटनी (कलेक्‍टर ऑफिस कटनी) के नाम से बनीं फ़र्जी फेसबुक अकाउंट को हटाने के लिए फेसबुक के कैलीफोर्निया यूएसए स्थित कार्यालय से पत्राचार किया है।*फर्जी आईडी बनाना एक गंभीर अपराध*फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाना एक गंभीर अपराध है और इसका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(C) के तहत इस अपराध में दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल की सजा हो सकती है।

https://www.facebook.com/share/v/16zFHdqFTH/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

19 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस