कटनी (खबर डिजिटल) - मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी यात्रा के लिए नगर पालिक निगम कटनी सीमान्तर्गत इच्छुक वृद्ध नागरिकों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह यात्रा 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। वैष्णोदेवी यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नगर निगम श्री जागेश्वर पाठक नें बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नगर पालिका निगम कटनी के वृद्ध नागरिकों को जो कि 60 से 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं को 02 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता न हो व जो प्रथम बार यात्रा कर रहा हो, को वैष्णो देवी तीर्थ दर्शन की सुलभ यात्रा हेतु जमा कराया जाना है। इच्छुक व्यक्ति वैष्णो देवी यात्रा हेतु पति-पत्नी, आवेदक सहायक एवं स्वयं का आवेदक फार्म में संलग्न चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, समग्र आई.डी., मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति (फोटो कॉपी) संलग्न करना अनिवार्य होगा तथा उक्त आवेदन पत्र को नगर निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक-66 निर्वाचन जनगणना शाखा में 23 सितंबर 2025 तक जमा कर सकते है।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कटनी से वैष्णो देवी यात्रा के लिए नगर निगम कार्यालय के कक्ष कमांक 66 में 23 सितंबर तक करें आवेदन
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









