वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन

✍️कटनी से खबर डिजिटल के लिए सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट कलेक्‍टर तिवारी एवं कंपनी डायरेक्‍टर के बीच हुआ इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज एग्रीमेंट– कटनी जिले ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। जिले के स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग से जल्‍दी ही स्‍वर्ण खनन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सोमवार 22 सितंबर को पवित्र शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी और मुंबई की खनि पट्टा धारक कंपनी प्रोस्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नरीमन प्‍वांइट मुंबई के कंपनी डायरेक्‍टर अविनाश लांडगे के बीच गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज का एग्रीमेंट हुआ। इसके साथ ही मध्‍यप्रदेश का कटनी जिला अब सीधे वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित हो गया है।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्‍यम से नीलामी में मुंबई की प्रास्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 50 वर्ष की अवधि के लिए स्‍लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 6.510 हेक्टेयर क्षेत्र का खनि पट्टा प्रदान किया गया है।*14 लाख टन मिनरल ओर*उपसंचालक माइनिंग रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि कटनी जिले में नये खनिज स्त्रोतों के रूप में स्‍वर्ण (सोना) की खदान में सोने के साथ-साथ बेसमेटल, चांदी, जिंक, लेड (सीसा) और कॉपर भी निकलेगा। जल्‍दी ही कंपनी इमलिया से सोना निकालने के लिये यहां अपना पूरा मशीनरी सिस्‍टम स्‍टाल कर लेगी। भूगर्भशास्त्रियों के प्राथमिक अन्‍वेषण रिपोर्ट में इमलिया गोल्‍ड माइन में करीब 14 लाख टन मिनरल ओर मिलना संभावित है। जिससे अलग-अलग ग्रेड और मात्रा में सांद्रण उपरांत धातु निष्‍कर्षण होगा।*बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड माइंस से उत्‍खनन कार्य शुरू होने के बाद यहां स्‍थानीय स्‍तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले में क्षेत्रीय स्‍तर पर अतिरिक्‍त राजस्‍व आय की प्राप्ति होगी। इससे जिले और समूचे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। पूरे देश में अभी तक केवल कर्नाटक से ही गोल्‍ड की माइनिंग हो रही थी। लेकिन अब मध्‍यप्रदेश में भी सोने का खनन शुरू होगा।कटनी खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। यहां चूना, बाक्साइट, लाइमस्‍टोन व क्रिटिकल मिनरल्‍स बहुतायत में उपलब्‍ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस