बरही तहसील: खेत से हो रहा अवैध रेत का उठाव, प्रशासन मौन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बरही तहसील: खेत से हो रहा अवैध रेत का उठाव, प्रशासन मौन

खबर डिजिटल कटनी/बरही /(सौरभ श्रीवास्तव )सूत्रों के अनुसार जिला के बरही थाना एवं तहसील क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र की नदियों से ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से रेत निकालकर या तो स्टॉक किया जाता है या फिर ऑर्डर पर बेचा जा रहा है।ताज़ा मामला ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया से सामने आया है। यहां एक किसान के खेत में पिछले दो साल से रखी कई ट्रालियां रेत अब किसान द्वारा बिना किसी प्रशासनिक आदेश के निकाली जा रही है।जानकारी के मुताबिक, लगभग दो वर्ष पूर्व विस्टा कंपनी को जिले में रेत का ठेका मिला था। छिंदहाई पिपरिया खदान भी उसके हिस्से में थी।

कंपनी ने बरसात से पहले ग्राम मार्ग किनारे स्थित एक खेत को भंडारण के लिए एग्रीमेंट पर लिया और वहां रेत डंप कर दी।बाद में विस्टा कंपनी का ठेका समाप्त हो गया और धनलक्ष्मी कंपनी को नया ठेका मिल गया। मगर पुरानी कंपनी अपनी डंप की हुई रेत को खेत से नहीं उठा पाई। किसान सत्येंद्र गौतम और ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया के रोजगार सहायक दीपक गौतम ने इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय से लेकर जिला स्तर तक की थी।

नियमों के अनुसार, जब तक रेत का वास्तविक मालिक अपनी सहमति दर्ज नहीं कराता, तब तक उसका उठाव अवैध माना जाता है। इसके बावजूद, आरोप है कि विगत कुछ दिनों से रोजगार सहायक दीपक गौतम द्वारा बिना सहमति के ट्रैक्टर-ट्राली से रेत की निकासी करवाई जा रही है।सूत्रों का कहना है कि यह मामला अभी जिला प्रशासन के पास विचाराधीन है और निर्णय होने से पहले रेत का उठाव न्यायालय के आदेश की अवहेलना माना जा सकता है।वहीं, किसान सत्येंद्र गौतम का कहना है—"मेरे खेत पर कई वर्षों से रेत का स्टॉक पड़ा है। मैं खेत का मालिक हूं और किसी आदेश को नहीं मानता। मैं खुद पंचायत कर्मचारी हूं और सब जानता हूं। मेरी पहुंच ऊपर तक है।"स्थानीय लोग और ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस मामले पर तत्काल ध्यान दिया जाए और अवैध निकासी पर रोक लगाई जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस