दो दिवसीय बरसी मेले के दौरान निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक तैयारियों का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दो दिवसीय बरसी मेले के दौरान निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक तैयारियों का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी ✍️(सौरभ श्रीवास्तव) - उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय बरसी मेला महोत्सव के दौरान प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने बुधवार शाम कार्यक्रम स्थल माधवनगर पहुंचकर जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, बीना संजू बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना राजकिशोर यादव, रेखा संजय तिवारी, ईश्वर बहरानी, उमेन्द्र अहिरवार सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी, एवं स्थानीय गणमान्य जनों व श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि बाबा माधव शाह एवं बाबा नारायण शाह जी के नाम से भी कटनी शहर जाना जाता है, यह हमारा सबका सौभाग्य है कि ऐसे संतों सानिध्य कटनी नगरवासियों को मिला है। बर्सी महोत्सव मेले में सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर इस उत्सव को महोत्सव का रूप देते हैं। संतों के अमृत वचन से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है। इस बरसी महोत्सव में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के विभिन्न भागों से दर्शनार्थी कटनी पहुंचते हैं। महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मेला प्रांगण स्थल सहित आसपास के समस्त पहुंच मार्गों में नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव आदि के सभी इंतजाम चाक - चौबंद रखे जाए। *ब्रह्म भोज प्रांगण पहुंचकर की सेवादारी*व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंची महापौर श्रीमती सूरी द्वारा ब्रह्म भोज प्रांगण पहुंचकर महिला श्रद्धाओं के साथ बैठकर भोजन बनाने हेतु की जा तैयारियों में सब्जी काटकर सेवादारी की तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व ईश्वरनादम पथक पहुंचकर महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत संगीत समारोह मे शिरकत की।निरीक्षण के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण सर्व श्री प्रीतम रीझवानी, हीरानंद डोडानी , दिलीप देवानी, ईश्वर बहरानी, देवानंद आसरानी,अनिल डोडानी, सूरज लालवानी, दिलईराम दुधानी सहित उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*दरबार में किया सामूहिक श्रमदान*महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं उनकी पार्षदों की टीम द्वारा बाबा माधव शाह दरबार परिसर में श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सामूहिक श्रमदान कर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।*चिकित्सालय का निरीक्षण कर जाना मरीजों का स्वास्थ्यहाल*निरीक्षण में पहुंची महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा बाबा माधव शाह चिकित्सालय के नवीन ऑपरेशन कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में इलाजरत मरीजों से संवाद कर उनका स्वास्थ्य हाल भी जाना।*दरबार में माथा टेक लिया आशीर्वाद*इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने हरे माधव दरबार साहिब पहुंचकर सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त कर नगर विकास एवं नगरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस