कटनी 15 अगस्त 2025🇮🇳 *79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी* 🇮🇳आज 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा और देशभक्ति के उल्लासमय वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी को मिष्ठान्न वितरण किया गया।जय हिंद! 🇮🇳#IndependenceDay2025 #KatniPolice
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी परिसर में किया गया ध्वजारोहण तिरंगे को दी गई सलामी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









