कटनी की अर्चना तिवारी नेपाल बॉर्डर से बरामद, रेल एसपी बोले शादी के दबाव से बचने खुद रची थी गुमशुदगी की कहानी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी की अर्चना तिवारी नेपाल बॉर्डर से बरामद, रेल एसपी बोले शादी के दबाव से बचने खुद रची थी  गुमशुदगी की कहानी

भोपाल - सात -आठ अगस्त की रात नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमय तरीके से गायब हुई कटनी की अर्चना तिवारी को आखिरकार नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।रेल एसपी के अनुसार अर्चना ने यह सबकुछ खुद की मर्जी और पूरी प्लानिंग से किया था। जांच में सामने आया कि अर्चना जबलपुर में दो साल और इंदौर में एक साल से प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात इंदौर निवासी सारांश नामक युवक से हुई और दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी।इधर, अर्चना के परिवार ने उसका रिश्ता पटवारी से तय कर दिया और पढ़ाई छोड़कर शादी करने का दबाव बनाया। पढ़ाई जारी रखना चाहने वाली अर्चना ने 6 अगस्त को सारांश और उसके दोस्त तेजिंदर के साथ भागने की योजना बनाई।7 अगस्त को ट्रेन से यात्रा के दौरान नर्मदापुरम स्टेशन पर अर्चना कपड़े बदलकर प्लेटफार्म पर बाहर खड़े सारांश के साथ चली गई। तेजिंदर ने उन्हें सीसीटीवी से बचने वाले रास्ते बताए। इसके बाद शुजालपुर से निकले दोनों बुरहानपुर पहुंचे और फिर कुछ दिन हैदराबाद में रुके। जोधपुर होते हुए अर्चना काठमांडू, नेपाल पहुंच गई। वहां उसने नया सिम कार्ड निकलवाकर पुराना नंबर बंद कर दिया।सारांश नेपाल से लौट आया जबकि खीरी पुलिस की मदद से अर्चना को नेपाल बॉर्डर से बरामद किया गया। रेल एसपी राहुल लोढ़ा ने स्पष्ट किया कि अर्चना ने यह सबकुछ सोच-समझकर किया है, इसलिए इस पूरे मामले में किसी के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं बनता।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस