जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन एवं समस्‍याओं के निराकरण हेतु बैठक संपन्‍न

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन एवं समस्‍याओं के निराकरण हेतु बैठक संपन्‍न

कटनी खबर digital News --नगर में निरंतर बढ़ रहे वाहनों को व्यवस्थित कर नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के व्‍यवस्थित रूप से संचालन एवं संचालन हेतु शुक्रवार को मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्‍यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्‍त सुश्री तपस्‍या परिहार की मौजूदगी में कार्यालय कलेक्‍ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।*शहर विकास सर्वोपरि: विधायक*विधायक श्री संदीप जायसवाल ने बैठक के दौरान शहर विकास सर्वोपरि होने की बात कहते हुये जिन 114 ट्रांसपोर्टरों को ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है, उनसे शीघ्र ही ट्रांसपोर्ट नगर में व्‍यवसाय संचालन की बात कही तथा शेष नवीन 2005 तक के 115 ट्रांसपोर्टरों को ट्रांसपोर्ट नगर में ही नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर भूमि के आवंटन हेतु सभी को शासन स्तर से पुनः मिलकर प्रयास करने का सुझाव दिया। इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विधायक श्री जायसवाल द्वारा आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान विधायक श्री जायसवाल ने ट्रांसपोर्ट नगर की स्‍थापना, ट्रांसपोर्ट नगर हेतु शासन स्‍तर से भूमि आवंटन, ट्रांसपोर्ट नगर में कराये गये विभिन्‍न विकास कार्यों की विस्‍तार से जानकारी दी।*निरंतर प्रयास जारी: महापौर*महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवस्थित संचालन हेतु नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहे है। ट्रांसपोर्ट नगर में व्‍यवसायियो को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके इस हेतु आगे भी निरंतर प्रयास जारी हैं। महापौर श्रीमती सूरी द्वारा शेष 115 नवीन ट्रांसपोर्टरों के भूखंड आवंटन की प्रक्रिया हेतु भी शासन स्‍तर से मिलकर प्रयास करने की बात भी कही गई। *कुल 126 भूखंड रिक्त* निगमायुक्‍त सुश्री परिहार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में 15 बाय 30 मीटर के 27 भू-खंड रिक्त हैं। प्रति भू-खंड कीमत 47.92 लाख रूपये है। इसी प्रकार 12 बाय 45 के कुल 93 भू-खंड रिक्‍त है। प्रति भू-खंड मूल्‍य 19.17 लाख रूपये है। इसी तरह 5 बाय 15 के 6 भू-खंड हैं। प्रति भू-खंड का मूल्‍य 9.58 लाख रूपये है। उक्‍त भूखंडों को नीलामी के माध्‍यम से ही आवंटन किया जा सकेगा। ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायियों की सुविधा को देखते हुये 4 किश्‍तों में राशि जमा करने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी।*ये भी होंगे विकास कार्य*इसके अतिरिक्‍त ट्रांसपोर्ट नगर में रिपेयरिंग यार्ड, ढाबा, रेस्‍टोरेंट, पार्किंग, धर्मकांटा, पेट्रोल पंप आदि का भी प्रावधान किया गया है। जिनका निर्माण कार्य एक-दो माह में शीघ्र ही पूर्ण कराने के प्रयास किए जाएंगे।बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन अध्‍यक्ष बी एन तिवारी द्वारा शेष 115 ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायियों को भी नो लॉस नो प्रोफिट के आधार पर ही भू खंडों का आवंटन करने की मांग की गई। जिस पर निगमायुक्‍त ने उपस्थित ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायियों को शासन के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुये बताया कि नवीन ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायियों को अब अचल संपत्ति अंतरण नियम के तहत निविदा के माध्‍यम से भूखंडों का आवंटित किया जा सकेगा। जिसके तहत जो ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायी नीलामी में भाग लेगा उसे ही नियमानुसार भू-खंड का आवंटन प्राप्‍त हो सकेगा।निगमायुक्‍त ने जानकारी देते हुये बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व में चिन्हित 226 लोगों में से पात्र 114 ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायियों को भूखंडों के आवंटन की कार्यवाही की जा चुकी है। जिनमें से 77 लोगों के द्वारा स्‍थल पर विकास कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष ट्रांसपोर्टर्स से भी शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुये ट्रांसपोर्ट नगर से ही व्‍यवसाय करना प्रारंभ करें ताकि नगर की यातायात व्‍यवस्‍था सुचारू बन सके। *इनकी रही मौजूदगी*बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, जय नारायण निषाद,तुलसा गुलाब बेन, पार्षद शशिकांत तिवारी, सुमित्रा रावत,प्रभा गुप्ता, शकुंतला सोनी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष बी एम तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं काफी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस