प्रभारी आयुक्त सुश्री कौर ने कटाएघाट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं लैब की व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षणपेयजल के सैंपलों की रोजाना जांच करने दिए निर्देश,

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

प्रभारी आयुक्त सुश्री कौर ने कटाएघाट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं लैब की व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षणपेयजल के सैंपलों की रोजाना जांच करने दिए निर्देश,

प्रभारी आयुक्त सुश्री कौर ने कटाएघाट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं लैब की व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षणपेयजल के सैंपलों की रोजाना जांच करने दिए निर्देश,

खबर डिजिटल कटनी - जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम की प्रभारी आयुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने शनिवार प्रातः कटाए घाट स्थित जल शोधन संयंत्रों एवं पेयजल की गुणवत्ता जांच हेतु स्थापित लैब की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली एवं लैब में मौजूद मशीनों द्वारा की जाने वाली पानी के नमूनों विभिन्न जांच की प्रक्रिया का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, केमिस्ट मानेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। *क्रॉस वेरिफिकेशन हेतु पी एच ई भेजे नमूने* प्रभारी आयुक्त श्रीमती कौर द्वारा लैब निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों से संग्रहित किए गए पानी के नमूनों का निरीक्षण कर नमूनों का स्टैंडर्ड निर्धारित करने के निर्देश दिए। पानी के नमूनों की विभिन्न मशीनों से की जाने वाली जांच प्रक्रिया के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव एवं केमिस्ट मानेन्द्र सिंह द्वारा conductivity मीटर, जार टेस्टिंग, केमिकल इक्विपमेंट, टी डी एस मीटर, पी एच मीटर, टर्बिडिटी मीटर आदि उपकरणों की कार्य प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर गर्ग चौराहे से एकत्रित सैंपल की टी डी एस जांच किए जाने पर मानक अनुरूप पाया गया। प्रभारी आयुक्त श्रीमती कौर द्वारा पेयजल की अन्य जांच प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली जाकर सैंपलिंग कार्य निरंतर जारी रखने तथा जिन भी स्थलों से शिकायत प्राप्त हो रही है उक्त स्थलों के पानी का लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के लैब से क्रॉस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए।*शिकायतों का हो प्राथमिकता से निराकरण* प्रभारी आयुक्त श्रीमती कौर ने नगर में विभिन्न माध्यमों से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति की जानकारी उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव से ली तथा किसी भी माध्यम से लीकेज अथवा पानी सम्बन्धी शिकायत का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए।*जल शोधन संयंत्रों का निरीक्षण*प्रभारी आयुक्त द्वारा कटाए घाट अमकुही स्थित 20 एम एल डी प्लांट एवं सुरम्य पार्क के बाजू स्थित 9 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के निरीक्षण के दौरान तीनों फिल्टर यूनिट, ब्लीचिंग डोज, एयर कंप्रेसर मशीन, विभिन्न चैनलों के माध्यम से पानी फिल्टर होने की प्रक्रिया संबंधी यूनिट्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संधारित स्टॉक रजिस्टर से जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया के दौरान एलम, लाइम, ब्लीचिंग पाउडर एवं अन्य सामग्री की दैनिक खपत का अवलोकन किया। प्रभारी आयुक्त द्वारा जल शोधन संयंत्र में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों तथा उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए तकनीकी अमले को पूरी मुस्तैदी के साथ शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस