खबर डिजिटल -- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा कटनी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जो कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा. संतोष डेहरिया , अनुविभागीय अधिकारी महोदय वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व मे बरही टीम के द्वारा बरही में दुकानों में हुई चोरी का खुलासा कर चोर एवं चोरी गया मशरुका बरामद किया जाकर भेजा जेल।विवरण - प्रार्थी रजनीश सोनी पिता बुद्धु लाल सोनी उम्र 39 साल निवासी बरही द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि खितौली रोड बरही में आटो पार्ट रिपेरिंग तथा पार्टस की दुकान लोहे के टपरा में चलाता हू। दिनांक 28/01/2026 को करीबन 6.30 बजे शाम को मै अपनी दुकान में ताला लगा कर घर चला गया था दिनांक 29/01/2026 को सुबह 9.00 बजे दुकान टपरा में जाकर देखा तो मेरी दुकान के पीछे से दुकान में लगा टीन कटा था तब मै फोन करके रिंकू सोनी को बुलवाया और दुकान का सामने से ताला खोल कर अन्दर जाकर देखा तो दुकान में रखा आटोपार्ट का सामान आयल 19 नग मैक्स कम्पनी का 900 एम0एल0 के क्लच वायर 20 नग अलग अलग कम्पनी के एकसीलेटर वायर 09 नग फिल्टर 09 नग, टाईमिंग चैन 01 पैकिट, क्लच प्लेट 01 पैकिट, साकप आईल सील 09 नग, मीटर गढारी 05, नग, किक लीवर 01 नग, इंजन पैकिंग 04 नग, ब्रेक सू 01 नग, गोटी पाना 16 नग, एलंकी पाना 05 नग 01 नग फूलर पाना कुल कीमती 25000 रूपये का सामन कोई अज्ञात चोर टपरा के टीन को काट कर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बरही में अपराध क्रमांक 103/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर टीम गठित कर मुखिबर तंत्र सक्रिय कर कर चोरी गया माल मशरूका व चोर की तलाश पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे इसी बीच मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु संदेही आदर्श चौधरी पिता कैलाश चौधरी उम्र 23 साल निवासी बरही थाना बरही को पकड़कर हिकमत अमली से पूछताछ पर आरोपी के द्वारा चोरी गया मसरूका बरामद कराया गया बाद कार्यवाही आरोपी आदर्श चौधरी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरी. अरविंद कुमार चौबे, स उ नि दिनेश सिंग बघेल,प्र.आर. 02 उदय पाल सिंह,की मुख्य भूमिका रही
बरही पुलिस ने दुकानों में हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए माल मशरूका बरामद कर चोर को भेजा जेल
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









