खबर डिजिटल कटनी --पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बड़वारा पुलिस एवं साइबर सेल कटनी द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए कुल 25 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2.5 लाख है।उक्त मोबाइलों के गुम होने के पश्चात संबंधित नागरिकों द्वारा दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल / ‘संचार साथी’ एप पर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल एवं बड़वाया पुलिस टीम को मोबाइल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।निर्देशों के पालन में साइबर सेल एवं थाना बड़वारा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मैनुअल जांच के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर गहन पड़ताल की गई। सतत प्रयासों एवं प्रभावी तकनीकी कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभिन्न कंपनियों के कुल 25 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।दिनांक मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री संतोष डेहरिया द्वारा थाना बड़वारा पहुंचकर विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपने मोबाइल पुनः प्राप्त कर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल / संचार साथी पर शिकायत दर्ज कराएं एवं स्थानीय थाने को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
बड़वारा पुलिस ने 25 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे लगभग ₹2.5 लाख मूल्य के मोबाइल फोन लौटाकर नागरिकों को दिलाया गया राहत
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









