खबर डिजिटल-- जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत बिचुआ में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी नल-जल योजना के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित यह योजना पूरी तरह ठप थी, जिससे घरों में नल से पानी नहीं आ रहा था।ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या की जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को दी। शिकायत मिलते ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत बिचुआ स्थित जलाशय टंकी की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद विभाग हरकत में आया और पानी की टंकी की सफाई कराई गई।इसके साथ ही नल-जल योजना के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।समय पर की गई कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला और उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा का आभार व्यक्त किया।इनका कहना हैजिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की परेशानी को समझकर उसे दूर करना ही सच्ची सेवा है। ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
नल-जल योजना ठप, ग्रामीणों को मिली राहत जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के निर्देश पर कराई गई पानी की टंकी की सफाई
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









