चेतावनी या दबाव की राजनीति? 11 सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, हड़ताल से शहर पर गहराया स्वच्छता संकट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चेतावनी या दबाव की राजनीति? 11 सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, हड़ताल से शहर पर गहराया स्वच्छता संकट

खबर digital News रिपोर्टर /कटनी-- नगर निगम कटनी के बाहर सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ और संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक काम पर वापसी नहीं होगी।हड़ताल में विनियमित, नियमित, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होने का दावा किया जा रहा है। संगठन का आरोप है कि राज्य शासन और नगर निगम ने लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, जिसके चलते उन्हें अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।कर्मचारी संगठनों द्वारा नगर निगम आयुक्त को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि डिप्टी कमिश्नर के साथ हुई वार्ता पूरी तरह विफल रही और कर्मचारी उससे संतुष्ट नहीं हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ती है, तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की होगी।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कटनी शहर को कचरे के ढेर में तब्दील होने दिया जाएगा? क्या नगर निगम के पास सफाई व्यवस्था बनाए रखने की कोई वैकल्पिक योजना है, या लाखों नागरिकों को गंदगी, दुर्गंध और संभावित बीमारियों के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?प्रशासन की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर कर्मचारियों की मांगों पर अब तक निर्णायक पहल क्यों नहीं हुई? यदि बातचीत से समाधान निकल सकता था, तो मामला अनिश्चितकालीन हड़ताल तक क्यों पहुंचा? शहर की जनता यह जानना चाहती है कि इस टकराव का अंत कब होगा और इसकी कीमत आखिर आम नागरिक क्यों चुकाएं?यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो कटनी में स्वच्छता व्यवस्था चरमरा सकती है और इसका सीधा असर आम जनता के स्वास्थ्य, पर्यावरण और शहर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति