MP Rajya Sabha: राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर, खंडेलवाल का बड़ा बयान

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Rajya Sabha: राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर, खंडेलवाल का बड़ा बयान

MP Rajya Sabha: मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे कयासों और सियासी बयानों पर आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूर्णविराम लगा दिया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के तीसरे गुप्त प्लान वाले बयान से मची हलचल के बीच खंडेलवाल ने साफ कर दिया है कि भाजपा का पूरा ध्यान केवल अपनी दो सीटों को जीतने पर है। उन्होंने कांग्रेस खेमे में मची खलबली पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष को डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

हमारा कोई गुप्त एजेंडा नहीं: खंडेलवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ करते हुए मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कोई तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारने का निर्णय नहीं लिया है। पार्टी की घोषित नीति के तहत केवल दो ही सीटों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से घोषित दोनों उम्मीदवारों की एकतरफा जीत तय करने के लिए भाजपा के पास विधानसभा में पर्याप्त से ज्यादा विधायकों का समर्थन मौजूद है। तीसरी सीट को लेकर संगठन स्तर पर न तो कोई गुप्त रणनीति बनी है और न ही विधायकों को कोई निर्देश दिए गए हैं।

पटवारी के दावे पर पलटवार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा विधायकों के टूटने और असंतुष्ट होने के दावों पर हेमंत खंडेलवाल ने तंज कसा है।खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक विधायक पूरी मजबूती के साथ संगठन के फैसलों के साथ खड़ा है। हमारी पार्टी में किसी भी स्तर पर कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि उनके विधायकों का आंकड़ा मजबूत है और उनके घर में सब ठीक-ठाक है, तो फिर उन्हें इतनी चिंता और बेचैनी क्यों हो रही है? वे आराम से अपनी एक सीट की तैयारी करें।

क्यों अहम है अध्यक्ष का बयान?

राजनैतिक जानकारों की माने तो नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक पहले आया हेमंत खंडेलवाल का यह बयान बेहद मायने रखता है। दरअसल, विधानसभा के आंकड़ों के लिहाज से भाजपा अपनी दो सीटें जिताने के बाद भी 48 अतिरिक्त वोटों के साथ फायदे में थी, जिससे कांग्रेस की तीसरी सीट पर मीनाक्षी नटराजन के लिए खतरा माना जा रहा था। खंडेलवाल के इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश की तीन सीटों के लिए होने जा रहा यह मुकाबला बिना किसी क्रॉस वोटिंग के निर्विरोध संपन्न हो सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस