भोपाल/खबर डिजिटल: कुबरेश्वर धाम kubereshwar dham सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक डायवर्जन दिनांक 12 फरवरी 2026 की सुबह 6 बजे से दिनांक 21 फरवरी 2026 की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।
कुबेरेश्वर धाम डायवर्जन प्लान
भोपाल की ओर आने वाले भारी वाहन थाना-परवलिया अंतर्गत मुबारकपुर जोड़ एवं थाना-खजूरी क्षेत्र के अंतर्गत तुमड़ा जोड़ से होकर श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-शाजापुर-मक्सी मार्ग से होकर देवास इंदौर जा सकेंगे। इसी प्रकार देवास, इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहन मक्सी-शाजापुर-ब्यावरा-कुरावर-श्यामपुर मार्ग से होते हुए भोपाल आ सकेंगे ।
भोपाल से आष्टा- देवास- उज्जैन- इंदौर की ओर जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ से अमलाहा होते हुए आष्टा, देवास ,उज्जैन, इंदौर की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार इंदौर-उज्जैन-देवास से भोपाल जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन आष्टा-अमलाहा-भाऊखेड़ी जोड़-न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल पहुंच सकेंगे।
भोपाल से एवं इंदौर-देवास-उज्जैन से कुबरेश्वर धाम सीहोर कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन अपने नियमित मार्ग हाईवे से होकर बिना किसी डायवर्जन के सीधे कुबरेश्वर धाम कथा स्थल तक पहुंचेंगे। जहां निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन को व्यवस्थित पार्क कर कुबरेश्वर धाम मंदिर/कथा स्थल पर पहुंचेंगे।









