“शराब माफियाओं पर कार्रवाई के दावे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और?”

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

“शराब माफियाओं पर कार्रवाई के दावे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और?”

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- जिले में अवैध शराब कारोबार को जड़ से खत्म करने के दावे के बीच कटनी पुलिस ने “ऑपरेशन शिकंजा” चलाकर बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में एक साथ दबिश देकर 105 शराब कारोबारियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 356 लीटर अवैध देशी शराब, 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब और 56 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त होने की बात कही गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 88 हजार 900 रुपये बताई गई।हालांकि इस कार्रवाई के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था, लेकिन अब तक उस पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर शराब माफियाओं का इतना बड़ा नेटवर्क पुलिस और संबंधित विभागों की नजरों से कैसे बचा रहा।सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर की बस्तियों तक अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है। कई जगहों पर कच्ची शराब बनाने के अड्डों की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई केवल छापामार स्तर तक सीमित दिखाई देती है। लोगों का आरोप है कि छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई कर आंकड़े पेश किए जाते हैं, जबकि बड़े सप्लायर और असली नेटवर्क अब भी सक्रिय हैं।पुलिस ने दावा किया है कि जिलेभर में एक साथ रेड कर 105 प्रकरण दर्ज किए गए, लेकिन यह भी जांच का विषय है कि इन मामलों में कितने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी और कितनों तक यह मामला केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा।कटनी पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब की सूचना कंट्रोल रूम में देने की अपील की है और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भरोसा दिया है। वहीं अब जनता की नजर इस बात पर टिकी है कि “ऑपरेशन शिकंजा” वास्तव में शराब माफियाओं पर शिकंजा कस पाएगा या फिर यह कार्रवाई भी केवल कागजी अभियान बनकर रह जाएगी।

सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल संवाददाता कटनी मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस