अस्पताल-स्कूल के पास शराब दुकान पर बवाल, शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अस्पताल-स्कूल के पास शराब दुकान पर बवाल, शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी मार्ग पर संचालित शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला कलेक्टर कार्यालय से लेकर कोतवाली थाने तक शिकायतें पहुंचने के बावजूद एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौपाटी मार्ग शहर का प्रमुख पारिवारिक और सार्वजनिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ घूमने और समय बिताने पहुंचते हैं। ऐसे क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से माहौल प्रभावित हो रहा है और महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।विवाद इसलिए भी गहराया हुआ है क्योंकि संबंधित शराब दुकान जिला अस्पताल से चंद कदमों की दूरी पर संचालित हो रही है। वहीं अंजुमन स्कूल की बाउंड्री से सटाकर दुकान खोले जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था नियमों के विपरीत है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास इस प्रकार की गतिविधियों से सामाजिक वातावरण खराब हो सकता है।हालांकि आबकारी विभाग के सूत्रों का दावा है कि दुकान निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार संचालित की जा रही है, लेकिन आमजन इस दावे से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। लोगों का कहना है कि यदि सब कुछ नियमों के अनुरूप है तो फिर लगातार विरोध और शिकायतों के बाद भी प्रशासन खुलकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रहा।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन जमीन पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिला प्रशासन स्थानीय लोगों की चिंताओं को गंभीरता से कब लेगा? क्या अस्पताल और स्कूल के समीप संचालित शराब दुकान पर कोई जांच होगी, या फिर जिम्मेदार विभाग केवल कागजी जवाबों तक सीमित रहेंगे?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह