राणापुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ 1500 वे जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी ﷺ के मौके पर मुस्लिम समाज के पांच दिनी प्रोग्राम की शुरुआत सोमवार रात से हुई। प्रोग्राम सोमवार की रात नगर के महात्मा गांधी मार्ग पर हुआ, जिसमें मदरसों के नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पड़ी व दिनी सवाल जवाब पेश करके भी खुब माहौल जमाया।
आज होगी औरतो की मिलाद
आज यानी 2 सितम्बर को बाद नमाज ए ईशा जमात खाने पर औरतो की मिलाद का प्रोग्राम होगा। जिसमें मुकर्रीर ए खुशुशी आलिमा फाजीला जिया जहान साहिबा, खुशुशी नातख्वा सैयदा शबनम चिश्ती साहिबा, निजामत के लिए साहिबा, तोशीफा कादरी निजामी साहिबा तशरीफ़ ला रही है।










