MP Rajya Sabha Elections: भाजपा भेजेगी ब्राह्मण और क्षत्रिय को राज्यसभा!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Rajya Sabha Elections: भाजपा भेजेगी ब्राह्मण और क्षत्रिय को राज्यसभा!

MP Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है और संगठन अपनी मजबूती का दावा कर रहा है। लेकिन बीजेपी के इस उत्सव के बीच एक ऐसा कड़वा सच भी उभर कर आया है, जिसने भाजपा के अंदर और बाहर एक नई बहस छेड़ दी है। 47 साल पहले जिस भाजपा की स्थापना में सामान्य वर्ग के नेताओं ने खून-पसीना एक किया था, आज मध्य प्रदेश से राज्यसभा में उसी वर्ग का प्रतिनिधित्व 'शून्य' है।

MP राज्यसभा समीकरण

दरसअल, मध्य प्रदेश से वर्तमान में भाजपा के 8 राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक भी सदस्य सामान्य वर्ग से नहीं है। SC वर्ग से 4 सांसद है, जिनमें एल. मुरुगन, उमेशनाथ महाराज, जार्ज कुरियन और सुमित्रा वाल्मीकि है। OBC वर्ग से 3 सांसद है, जिनमें बंसीलाल गुर्जर, कविता पाटीदार और माया नरोलिया है। ST वर्ग से 1 सांसद सुमेर सिंह सोलंकी है। वही विपक्ष की बात करे तो कांग्रेस के 3 राज्यसभा सांसदों में से 2 सामान्य वर्ग और 1 ओबीसी वर्ग से हैं।

सवर्णों को साइडलाइन क्यों?

भाजपा ने अपने 8 सांसदों में 3 महिलाओं को जगह देकर 33 फीसदी महिला आरक्षण का संतुलन तो साधा, लेकिन सवर्ण नेताओं को जगह नहीं मिल पाई। राजनीतिक जानकारों की माने तो भाजपा का कोर वोटर आज भी सामान्य वर्ग ही है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी अन्य वर्गों को साधने के लिए सवर्णो को किनारे करती नजर आ रही है।

डैमेज कंट्रोल की तैयारी

अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व को अब सवर्णों की नाराजगी का अहसास होने लगा है। सूत्रों का दावा है कि आने वाले समय में डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी दो सामान्य वर्ग के नेताओं को मौका दे सकती है। इसमें एक ब्राह्मण और एक क्षत्रिय वर्ग के चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी या राज्यसभा में भेजने की तैयारी चल रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान