Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। महतारी वंदन योजना की अगली 26वीं किस्त आने वाली है, लेकिन इससे पहले अगर एक जरूरी काम नहीं किया तो आपके खाते में पैसा अटक सकता है।
दरसअल, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना से करोड़ों महिलाएं जुड़ी हुई हैं और उन्हें हर माह 1000 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अप्रैल महीने में योजना की 26वीं किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
एक नजर में योजना
हर महीने 1000 रुपये की सहायता
लाखों महिलाएं लाभार्थी
अप्रैल में आ सकती है 26वीं किस्त
e-KYC जरूरी
e-KYC अनिवार्य और समय निर्धारित
हालांकि, इस बार भुगतान से पहले महिलाओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। सरकार ने e-KYC के लिए 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक का समय निर्धारित किया है। बताया जा रहा है कि जिन लाभार्थियों का सत्यापन नहीं होगा, उनके खाते में रकम ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
कहां करे e-KYC?
e-KYC कराने के लिए महिलाएं अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, आंगनबाड़ी या पंचायत कार्यालय पर जा सकती है। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जरूरी होगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही e-KYC हो सकेगी। ऐसे में अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो बिना देर किए e-KYC जरूर पूरा कर लें, ताकि आने वाली किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके।
क्यों लिया फैसला?
प्रदेश की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का फिर से सत्यापन कराने का फैसला लिया है। सरकार के फैसले के अनुसार सभी लाभार्थियों को दोबारा ई-केवाईसी करानी होगी। और यह अभियान 1 अप्रैल से 30 जून तक चलेगा। सरकार ने यह फैसला फर्जी और अपात्र लोगों को हटाने और सिर्फ पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने के लिए लिया है। प्रदेश में कुल लाभार्थी 69 लाख से ज्यादा महिलाएं है।









